आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जमशेदपुर की वह जनता जिसने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया था पर जिसका राशन कार्ड नहीं बना उसे भी अब दस किलो मुफ्त राशन मिलेगा। जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय की पहल पर ऐसे नागरिकों को राशन दिये जाने के सुझाव को जमशेदपुर के डीसी और खाद्य तथा आपूर्ति विभाग के सचिव ने मान लिया है। इसके बाद ऐसे लोगों को राशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राशन लेने के लिए ऐसे लोगों को आॅनलाइन आवेदन की रसीद दिखानी होगी। शुक्रवार के बाद से उन्हें अपने राशन डीलर के पास से दस किलो अनाज नि:शुल्क मिलेगा। सरयू राय ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी शेयर की है। इसके अतिरिक्त सरयू राय की ओर से दिहाड़ी मजदूरों के लिए आहार के साथ राशन और बच्चों के लिए दूध का भी वितरण किया जा रहा है।