Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मुश्किल समय दोस्तों को लाता है साथ, मिल कर जीतेंगे लड़ाई
    दुनिया

    मुश्किल समय दोस्तों को लाता है साथ, मिल कर जीतेंगे लड़ाई

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने के लिए भारत का धन्यवाद किया है। भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई की खेप भेजी है, जिस पर ट्रंप ने भारत का आभार जताया। इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत कोविड-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, मैं आपसे पूरी तरह से सहमत हूं डोनाल्ड ट्रंप। इस तरह का समय ही दोस्तों को करीब लाता है। भारत और अमेरिका की दोस्ती पहले के मुकाबले काफी मजबूत है। भारत कोविड-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। हम इसे एक साथ जीतेंगे।
    ट्रंप ने भारत का शुक्रिया करते हुए लिखा, असाधारण समय में दोस्तों के बीच और अधिक घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा पर फैसले के लिए भारत और भारत के लोगों का धन्यवाद। इसे कभी भूला नहीं जायेगा। इस लड़ाई में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि मानवता की मदद करने के लिए अपने मजबूत नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।
    इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा था, हमने जिस चीज के लिए उनसे अनुरोध किया था, उसे देने की मंजूरी देने के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और वह बहुत शानदार हैं। हम इसे याद रखेंगे। ट्रंप ने पिछले हफ्ते फोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी से मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली यह दवा भेजने का अनुरोध किया था। भारत इस दवा का मुख्य उत्पादक है। भारत ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी, जिसे मंगलवार को हटा दिया गया। अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का निर्यात करने के लिए भारत सोमवार को प्रतिबंध हटाने पर राजी हो गया था। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को बताया था कि राज्य की तीन कंपनियां अमेरिका को इन दवाओं का निर्यात करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराशन के लिए ऑनलाइन आवेदन देनेवालों को भी मिलेगा राशन
    Next Article कोरोना कहर: विंबलडन रद्द, आयोजकों को मिलेंगे “947 करोड़
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version