पटना : चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर ही रहा। अब सिवान को बिहार का वुहान कहा जा रहा है। दरअसल, सिवान में गुरुवार की सुबह मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने बिहार में संक्रमण के कुल तादाद को बढ़ाकर 51 कर दिया है। बड़ी बात ये है कि इन 51 लोगों में से 20 तो सिर्फ सिवान के हैं।

उससे भी बड़ी बात ये कि इन 20 में से 9 पॉजिटिव एक ही महिला से संक्रमित हुए हैं और ये लोग एक ही परिवार के हैं। जिस महिला से एक परिवार के 9 सदस्य कोरोना के शिकार हुए वह ओमान से आई थी और 7 अप्रैल को इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 10वां शख्स वह है जो 16 मार्च को दुबई से लौटा है। इसकी उम्र 36 साल है। बाकी 9 मरीजों में एक परिवार की क्रमश: 50, 29, 26, 20 और 18 साल की 5 महिलाएं हैं। 30 साल का एक पुरुष, 12-12 साल की दो बच्चियां और 10 साल का एक बच्चा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version