भुवनेश्वर : देशभर में लॉकडाउन बढ़ने की चल रही चर्चाओं के बीच ओडिशा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य की नवीन पटनायक सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। ओडिशा सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से इस अवधि के दौरान ट्रेन और विमान सेवाएं नहीं शुरू करने की अपील की है। ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 17 जून तक के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगी।
Previous Articleसिवान बना बिहार का वुहान
Next Article विंबलडन रद्द, आयोजकों को मिलेंगे 947 करोड़