पांच संक्रमित रेड जोन हिंदपीढ़ी के हैं, एक बेड़ो का
सभी संक्रमित मरीजों का संबंध तबलीगी जमात से
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 तक पहुंच गयी है। रविवार को सात और संक्रमित मिले हैं। रांची में मिले पांच संक्रमित कोरोना का रेड जोन बन चुके हिंदपीढ़ी के हैं, जबकि एक बेड़ो का है। एक अन्य सिमडेगा का है।
जहां तक पूरे देश का सवाल है, तो देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हजार 116 तक पहुंच गयी है, 507 की मौत हुई है जबकि 2231 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1334 नये मामले आये हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। अब तक तीन लाख 86 हजार टेस्ट हुए हैं। करीब आठ हजार टेस्ट निजी लैब मेंं भी हुए हैं।
झारखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नये मामले आये। इनमें पांच हिंदपीढ़ी से हैं, जबकि तीसरा रांची के बेड़ो और चौथा संक्रमित सिमडेगा का है। इन सभी संक्रमितों का संबंध तबलीगी जमात से बताया जा रहा है। सात नये मरीजों के आने के बाद पूरे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 42 हो गयी है। इनमें रांची (हिंदपीढ़ी, बरियातू और बेड़ो) के 25, बोकारो के नौ, हजारीबाग, धनबाद और सिमडेगा के दो-दो और कोडरमा और गिरिडीह के एक-एक मरीज शामिल हैं। कुल मरीजों में अब तक तीन की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 39 का राज्य के विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में इलाज जारी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



