पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है। 74 साल के जियोना के इस परिवार को आप एक इंडिपेंडेंट कम्युनिटी भी कह सकते हैं। उसकी 39 पत्नियां और 94 बच्चे हैं। परिवार में कुल मिलाकर 181 लोग हैं। सभी एक विशालकाय मकान में रहते हैं। सभी कोरोना वायरस से महफूज हैं। वैसे तो मिजोरम में ही केवल एक ही शख्स कोरोना वायरस का पॉजीटिव पाया गया है।

ये दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है। मिजोरम के एक गांव में एक ही छत के नीचे रहता है। कोरोना वायरस का जरा सा भी असर इस परिवार पर नहीं पड़ा है। वो आमदिनों की तरह मस्त और कामकाज में लगा है। हां, देश के दूसरे लोगों की कोरोना को लेकर सावधान है।पूरा परिवार है जियोना चाना का। इसमें कुल मिलाकर 181 सदस्य हैं, जो 100 कमरों के मकान में एक साथ रहते हैं। घर के मुखिया जियोना चाना की 39 बीवियां हैं औऱ 94 बच्चे। लेकिन ये परिवार यही नहीं रुकता। इसमें 14 बहुओं और 33 पोते पोतियां भी हैं और एक नन्हा प्रपौत्र भी।

ये पूरा परिवार मिजोरम की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है। यहां तक कोरोना का कोई असर नहीं है। लिहाजा यहां जीवन सामान्य है। जियोना मुख्यतौर पर बढ़ई का काम करते है

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version