Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीन का काला चेहरा उजागर : मेडिकल सप्लाई पर लगायी रोक
    Top Story

    चीन का काला चेहरा उजागर : मेडिकल सप्लाई पर लगायी रोक

    adminBy adminApril 27, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की कोशिशों ने अमेरिका को महज 24 घंटे में अपना फैसला बदलने पर राजी कर दिया। अब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और फिर राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए कच्चे माल की आपूर्ति जारी रखने का वादा किया है। ह्वाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्ने ने कहा कि जिस तरह भारत ने अमेरिका में उस समय सहायता भेजी थी, जब हमारे अस्पताल महामारी के शुरूआती दौर से जूझ रहे थे, उसी तरह अमेरिका भी जरूरत के इस समय में भारत की सहायता करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत के अग्रिम मोर्च के कर्मियों और कोविड-19 मरीजों की सहायता के मद्देनजर अमेरिका ने कोविड जांच किट, वेंटिलेटर और पीपीइ किट के अलावा अन्य उपकरण भारत को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आॅक्सीजन उत्पादन एवं संबंधित वस्तुओं की आपूर्ति भारत को तत्काल उपलब्ध कराने के विकल्पों पर काम कर रहा है। इस एलान के बाद न्यूयार्क से भारत के लिए तीन सौ से अधिक आॅक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गये हैं।
    उधर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि मुसीबत की इस घड़ी में फ्रांस निश्चित ही भारत के साथ खड़ा है। हम भारत को सहयोग देने के लिए तैयार हैं। इधर ब्रिटेन ने भी संकट की घड़ी में भारत को मदद की पेशकश की है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह भारत की मदद का तरीका देख रहे हैं, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है।
    चीन ने दिखाया अपना स्याह चेहरा : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चीन ने भारत का साथ देने का वादा किया था, लेकिन उसने भारत को मेडिकल उपकरणों की सप्लाइ देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। चीन की सरकारी सिचुआन एयरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सभी कार्गो (मालवाहक) उड़ानों को अगले 15 दिन तक स्थगित कर दिया है। सिचुआन चुआनहांग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।

    पत्र में लिखा गया है कि विमानन कंपनी शियान-दिल्ली सहित छह मार्गों पर अपनी कार्गो सेवा स्थगित कर रही है।

    आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने दिये 37 लाख
    नयी दिल्ली। भारत में जारी आपदा पर भारतीय स्टार खिलाड़ियों की चुप्पी को एक आॅस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने करारा तमाचा जड़ा है। आइपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सोमवार को पीएम केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) की मदद का एलान किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारत में पिछले कुछ सालों से मुझे बहुत प्यार मिला है। यहां के लोग भी बहुत प्यारे और सपोर्टिंग हैं। मैं जानता हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में कोरोना वायरस की वजह से काफी दिक्कतें पैदा हो गयी हैं, जिसमें अस्पतालों में आॅक्सीजन की कमी शामिल है। ऐसे में एक खिलाड़ी होने के नाते मैं पीएम केयर्स फंड में 50 हजार अमेरिकी डॉलर सहायता राशि के रूप में देना चाहता हूं।
    गूगल ने जारी किये 135 करोड़, माइक्रोसॉफ्ट भी आया आगे
    दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की मदद की घोषणा की है। गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्या नडेला ने यह घोषणा सोमवार को अलग-अलग की। सुंदर पिचाई ने भारत को चिकित्सा की आपूर्ति में मदद के लिए 135 करोड़ रुपये फंड के तौर पर दे रहे हैं।
    माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्य नडेला ने अपने ट्वीट में कहा, मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गयी है। माइक्रोसॉफ्ट राहत प्रयासों में सहायता के लिए अपनी आवाज, संसाधनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना जारी रखेगा। साथ ही महत्वपूर्ण आॅक्सीजन कंसंट्रेशन डिवाइस की खरीद में मदद करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी : स्वास्थ्य मंत्रालय
    Next Article रांची का हज हाउस बनेगा अस्थायी कोविड सेंटर
    admin

      Related Posts

      मणिपुर में अब भी हालात सामान्य नहीं हुएः राहुल गांधी

      July 2, 2026

      हिमांशु सिंह हत्याकांड : नए एसएसपी के पदभार संभालते ही एसआईटी ने बदली रणनीति

      July 2, 2026

      तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे

      July 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में अब भी हालात सामान्य नहीं हुएः राहुल गांधी
      • हिमांशु सिंह हत्याकांड : नए एसएसपी के पदभार संभालते ही एसआईटी ने बदली रणनीति
      • तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे
      • हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version