Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»दर्शकों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे इरफान खान
    बॉलीवुड

    दर्शकों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे इरफान खान

    sonu kumarBy sonu kumarApril 28, 2021Updated:April 28, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले दिवंगत अभिनेता  इरफान खान आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन दर्शकों के दिलों में उनकी यादें आज भी ताजा है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफान खान का एक वर्ष पहले यानी 29 अप्रैल, 2020 को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। इरफान खान का जन्म 3 जनवरी, 1967 को जयपुर में हुआ था। उनके पिता यासीन एक कारोबारी थे। इरफान ने अपनी उच्च शिक्षा के दौरान ‘नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला के लिए फार्म भरा, जहां इरफान का चयन हुआ और यहां से पढ़ाई करने के बाद इरफान ने मुंबई का रुख किया और अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष करने लगे। साल 1985 में इरफान ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
    उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘श्रीकांत’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इरफान ने कई मशहूर धारावहिकों में काम किया, जिसमें भारत एक खोज, चाणक्य, चंद्रकांता, बनेगी अपनी बात आदि थे। इसके अलावा इरफान ने कई टेलीविजन शो भी होस्ट किये, जिसमें क्या कहें, मानो ना मानो, डॉन शामिल हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में छोटी सी भूमिका निभाकर उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। शुरुआत में फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलने के बावजूद इरफान ने कभी भी उसे करने से मना नहीं किया और अपने शानदार अभिनय का लोहा बॉलीवुड में भी मनवाया। साल 2001 में आई फिल्म ‘द वारियर’ से इरफान को पहचान मिली। इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश फिल्ममेकर आसिफ कपड़ियां ने किया था। इस फिल्म के बाद साल 2004 में आई ‘हासिल’ में इरफान को एक नेगेटिव किरदार में देखा गया था और इस किरदार को भी इन्होंने बखूबी से निभाया था। साल 2005 में इरफान खान को बतौर लीड रोल अपनी पहली फिल्म मिली थी और इस फिल्म का नाम ‘रोग’था। हालांकि यह फिल्म कामयाब नहीं रही,लेकिन इरफान के अभिनय को हर किसी ने पसंद किया। इसके बाद इरफान ने कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई और अपने शानदार अभिनय से फिल्म में अपने किरदार को जीवंत बनाया । उनकी प्रमुख फिल्मों में लाइफ इन अ मेट्रो, एसिड फैक्ट्री, न्यूयॉर्क, पान सिंह तोमर, हैदर, पीकू, तलवार, जज्बा, हिंदी मीडियम, द नेमसेक, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई, द अमेजिंग स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड, मदारी, अंग्रेजी मीडियम आदि शामिल हैं।इरफान खान को साल 2011 में फिल्मों में उनके सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।इसके अलावा  साल 2003 में आई फिल्म ‘हासिल’ में नकारात्मक भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट निगेटिव एक्टर का अवार्ड ,साल 2007 में फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के लिए फिल्मफेयर का  बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और साल 2008 में ‘आइफा’ का बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिला था।
    साल 2012 में इरफान को फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें इस फिल्म में अभिनय के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट क्रिटिक अवार्ड भी मिला। साल 2013 में इरफान खान को फिल्म ‘द लंच बॉक्स’ के लिए दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इरफान को फिल्म ‘पीकू’ के लिए साल 2016 में मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
    साल 2018 में फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए इरफान को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी की तरफ से बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इरफान ने अपने पूरे फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार को निभाया है और उसे अमर भी बनाया है। उन्होंने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इरफ़ान खान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में अभिनय करते नजर आये। यह फिल्म इरफ़ान खान के निधन के बाद रिलीज हुई थी। इरफ़ान खान को फिल्म जगत में उनके सराहनीय योगदानों के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी ऋणी रहेंगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंकटः 24 घंटे में कोरोना के 3.60 लाख से ज्यादा नए मामले, 3293 मरीजों की मौत
    Next Article महामारी को लेकर प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा ‘हम होंगे कामयाब’
    sonu kumar

      Related Posts

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025

      पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version