Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महामारी को लेकर प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा ‘हम होंगे कामयाब’
    Breaking News

    महामारी को लेकर प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा ‘हम होंगे कामयाब’

    sonu kumarBy sonu kumarApril 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा इस बीमारी की वजह से अपनों को खोने वालों को ढाढस बंधाते हुए फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है, उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा।’ उन्होंने कहा कि हम कामयाब होंगे, बस हमें थोड़ा संयम और सतर्कता बरतनी है।

    कोविड महामारी को लेकर प्रियंका गांधी ने अपना फेसबुक अपडेट किया है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘ये लाइनें लिखते वक्त मेरा दिल भरा हुआ है। मुझे पता है आपमें से कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, कइयों के परिजन जिंदगी के साथ जद्दोजहद कर रहे हैं और कई लोग अपने घरों पर इस बीमारी से लड़ते हुए सोच रहे हैं कि आगे क्या होगा। पूरे देश में सांसों के लिए जंग चल रही है। अस्पताल में भर्ती होने और दवाओं की एक खुराक पाने के लिए पूरे देश में लोगों के अंतहीन संघर्ष जारी हैं।’

    प्रियंका ने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में हमें एक दूसरे का साथ देना है। हम साथ खड़े रहें और पूरा सहयोग करेंगे तो हर संकट से उबर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत का झंडा हमेशा बुलंद हुआ है। हिन्दुस्तान ने पहले भी ऐसे दर्द और पीड़ा का सामना किया है। हमने बड़े-बड़े तूफान, अकाल, सूखा, भयंकर भूकंप और बाढ़ जैसी विभीषिका को झेला है और टूटे नहीं है।

    आगे उन्होंने लिख है ‘इस बार भी हम डटे रहेंगे और इसे मात देंगे। डॉक्टर व नर्स के साथ समाज का हर वर्ग लोगों की पीड़ा कम करने के लिए तन-मन-धन से जुटा है। अच्छाई की एक मूल भावना हम सब में हैं। असीम पीड़ा के इस दौर में अच्छाई की यह जुंबिश हमारे राष्ट्र की आत्मा और रुतबे को और मजबूत बनाएगी।’

    प्रियंका ने आगे लिखा, “आइए, हम एक दूसरे को और इस दुनिया को दिखा दें, करुणामयी व्यवहार और कितनी भी कठिन परिस्थितियों में कभी हार न मानना ही हमारी भारतीयता है। जिंदगी के इस मोड़ पर हम एक दूसरे की ताकत बनेंगे।”

    उन्होंने कहा कि ‘चौतरफा फैली मायूसी के बीच अपनी ताकत को बटोरते हुए, दूसरों को राहत देने के लिए जो कुछ भी बन पड़े वो करते हुए, थककर चूर होने के बाद भी थकान को ना कहते हुए और तमाम मुश्किलों के खिलाफ जिन्दादिली से टिके रहकर, हम जरूर कामयाब होंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है, उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा’।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदर्शकों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे इरफान खान
    Next Article मोदी और शाह ने की सोनोवाल से बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
    sonu kumar

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version