पटना। बिहार के मुख्य सचिव का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया । वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती थे। थोड़ी देर पहले ही उनकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है। मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गयी थी। देश में कोरोना से मरने वालों की तादाद हर रोज बढ़ती जा रही है। राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 13089 नये कोरोना मरीज मिले हैं।
1985 बैच के आइएएस अफसर अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार की जगह पर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार का कोरोना से निधन
Previous Articleरेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं
Next Article राज्य में सात आइपीएस समेत 662 पुलिसकर्मी संक्रमित