Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अखिलेश ने 2015 में काशी के साधुओं पर हुए लाठीचार्ज पर अब हरिद्वार जाकर मांगी माफी
    Top Story

    अखिलेश ने 2015 में काशी के साधुओं पर हुए लाठीचार्ज पर अब हरिद्वार जाकर मांगी माफी

    sonu kumarBy sonu kumarApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2015 में काशी में गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद में साधुओं पर लाठीचार्ज को लेकर माफी​ मांग ली है। उन्होंने कहा है कि आगे से ऐसी गलती नहीं करूंगा।
    उस समय लाठीचार्ज के शिकार हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को बताया कि रविवार को हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज व स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश यादव ने भेंट की। इस भेंट को लेकर सोशल मीडिया पर अविमुक्तेश्वरानंद व अखिलेश पर लोगों ने टिप्पणी की। लोगों ने कहा कि जिसने लाठी साधुओं पर लाठी चलवाया, उसी से भेंट-मुलाकात चल रही है। साधुओं पर बरसाई गईं लाठियों को नहीं भूले हैं। सोशल मीडिया पर ​अपनी व अखिलेश की आलोचना होते देख अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को बयान जारी किया है। फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा कि जब वे (अखिलेश) हमारे पास आये तो हम कुछ बोलते कि उसके पहले ही उन्होंने कहा कि ‘शरणागत हूं’। शरणागत की रक्षा करना ही धर्म है।
    अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं की पहल पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज का दर्शन करने हरिद्वार कुम्भ में आए थे। शंकराचार्य शिविर में आने पर ‘आगत का स्वागत’ सिद्धान्त के अनुसार शिविर के व्यवस्थापकों द्वारा सबकी तरह उनका भी स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि शरणागत की रक्षा ही धर्म है। यह सोचकर फिर हमने उनसे पुराने सन्दर्भ में कुछ न कहा और कुशल क्षेम पूछकर उन्हें श्री शंकराचार्य जी के पास ले गये। उन्होंने बताया कि अखिलेश ने पूर्व की गलती भविष्य में न होने का वचन दिया। ​अखिलेश ने कहा कि जो गलती हमसे पूर्व में हुई, अब वह भविष्य में नहीं होगी। उन्होंने माफी मांगी है।
    अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है। अपनी गलती को मानकर सुधार के लिये तत्पर होना महत्वपूर्ण है। श्री अखिलेश यादव ने यह जज्बा दिखाया है इसलिये हम उन्हें अब पुरानी बातें भूलकर नई ऊर्जा के साथ देश समाज की सेवा में लगने को कहते हैं। आशा है कि अब कभी उनके सत्ता में रहते हमारे देवविग्रहों और उनके प्रति आस्था रखने वालों की श्रद्धा का अवमान नहीं होगा।
    बता दें कि काशी स्थित गोदौलिया चौराहा पर 2015 में गंगा में गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद अड़े रहे। गुस्साए प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर जमकर लाठी बरसाई थी। पुलिस ने साधुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बेरहमी से पीटे गए साधु-संतों के मामले पर उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने रहे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में बोले पीएम मोदी : आधे चुनाव में ही टीएमसी साफ
    Next Article कश्मीर में हमलों के लिए मस्जिदों का दुरुपयोग कर रहे आतंकवादीः आईजी
    sonu kumar

      Related Posts

      Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes

      December 26, 2025

      Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles

      December 26, 2025

      Betify Casino: Guide Détaillé 153

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version