Coronavirus India: भारत में हर दिन कोरोना वयारस रिकॉर्ड तोड़ रहा है। देश में आज भी रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार 879 केस दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 839 लोगों की जान गई है।
इसी के साथ देश में कुल कोरोना केस 1,33,58,805 हो गए हैं, जिनमें 11,08,087 एक्टिव केस हैं। इन का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं एक दिन में 839 लोगों की मौत के बाद इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 1,69,275 हो गई है। जबकि, 1,20,81,443 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।
साथ ही आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकारों ने पाबंदियां लग दी हैं। जबकि, कुछ जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देश में अब तक 10,15,95,147 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
14,12,047 सैंपल किए गए
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल (शनिवार) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,66,26,850 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,12,047 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
महाराष्ट्र में सड़कें पड़ी सूनसान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा चुका है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान नागपुर की सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेमडेसिवीर इंजेक्शन खरीदने के लिए नागपुर में लोग सुबह से एक दवाई की दुकान के बाहर इंतजार करते दिखे। एक व्यक्ति ने बताया कि मैं 2-3 दिन से रेमडसवियर इंजेक्शन ढूंढ रहा हूं, मुझे पता चला कि यहां मिलेगा तो मैं यहां आया हूं। मैंने सब जगह जाकर देखा इंजेक्शन आउट ऑफ स्टॉक है।