Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»चुनाव आयोग ने नेताओं की कूचबिहार में प्रवेश पर लगाई रोक
    ताजा खबरें

    चुनाव आयोग ने नेताओं की कूचबिहार में प्रवेश पर लगाई रोक

    sonu kumarBy sonu kumarApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में फायरिंग की घटना के राजनीतिकरण को रोकने के लिए जिले में 72 घंटे के लिए नेताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही आयोग ने राज्य में पांचवें चरण के मतदान से जुड़े चुनाव प्रचार पर 72 घंटे पहले ही रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

     

    पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की सीतलकुची सीट के 126वें मतदान केंद्र अम्ताली माध्यमिक शिक्षा केंद्रात में आज सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की फायरिंग में चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल हुए थे।

     

    चुनाव आयोग ने फायरिंग को सही ठहराते हुए कहा है कि ऐसा न करने पर मतदाताओं, चुनाव कर्मियों और जवानों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। आयोग का कहना था कि भीड़ काफी आक्रामक थी और वह सुरक्षाकर्मियों से उनके हथियार भी छीन सकती थी।

     

    चुनाव आयोग ने इस घटना के मद्देनजर कुछ आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कूचबिहार जिला की सभी 09 विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी राज्य व केंद्रीय स्तर के नेताओं की अगले 72 घंटे तक जाने पर रोक रहेगी। इन विधानसभा सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया।

     

    आयोग ने अपने आदेश में इस बात का जिक्र किया है कि फायरिंग में मारे गए लोगों का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है और कुछ नेता परिवार जनों से मिलने जा सकते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

     

    उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य नेताओं ने घोषणा की थी कि शोक संतप्त परिवार परिजनों से मिलने के लिए जाएंगे।

     

    चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इस प्रतिबंध आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।  साथ ही  अगले 72 घंटे तक जिले में होने वाले घटनाक्रम की तत्काल जानकारी आयोग को दें।

     

    चुनाव आयोग ने सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए उन विधानसभा क्षेत्रों में जहां 17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान होना है वहां चुनाव प्रचार पर 72 घंटे पहले ही रोक लगाने का फैसला किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-चीन के बीच नहीं टूटा गतिरोध, नई घटनाओं से बचने पर सहमत
    Next Article धार्मिक स्थलों को लेकर बड़ा फैसला, एक बार में पांच श्रद्धालुओं को मिलेगी प्रवेश की अनुमति
    sonu kumar

      Related Posts

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version