Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सरकार लॉकडाउन की स्थिति में व्‍यापारियों को दे मुआवजा: कैट
    बिजनेस

    सरकार लॉकडाउन की स्थिति में व्‍यापारियों को दे मुआवजा: कैट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में कोविड-19 की वजह से फैलने वाली महामारी एक बार फिर तेजी से पांव पसार रही है। इसको देखते हुए कई राज्‍यों ने आंशिक तौर पर कोरोना लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। कुछ और राज्‍यों ने कहा है कि हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। ऐसे में कारोबारियों के संगठन कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि लॉकडाउन की स्थिति में कारोबारियों को नुकसान होता है, इसलिए सरकार उन्हें भी मुआवजा दे।

    वित्‍त मंत्री और राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों भेजा पत्र
    कैट ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्‍याम से कारोबारी संगठन ने ये मांग की है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए यदि कोई राज्य लॉकडाउन की घोषणा करता है तो सरकार को उन सभी व्यापारियों को उचित मुआवज़ा देने का प्रावधान अवश्य करना चाहिए। कैट का कहना है कि यह मुआवजा वह सरकार देगी, जिनके आदेश पर दुकानें बंद होंगी।

    कारोबारियों का मुआवजा लेने का बनता है हक
    कैट के राष्‍ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सरकार के आदेश पर किए गए लॉकडाउन की वजह से बंद हुए खुदरा एवं थोक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कारोबारियों को सरकार से मुआवज़ा लेने का हक़ बनता है। खंडेलवाल ने मुआवजा देने के फॉर्मूले का भी जिक्र किया है। उन्‍होंने कहा कि जिस दुकान और कारोबार का सालाना टर्नओवर है, उसके अनुपात में सरकार को ऐसे व्यापारियों को मुआवज़ा देना चाहिए।

    खंडेलवाल ने कहा कि देशभर में प्रति वर्ष लगभग 80 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस हिसाब से हर महीने करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये का व्‍यापार होता है। कैट महामंत्री ने कहा कि अकेले महाराष्ट्र का मासिक कारोबार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तथा दिल्ली का मासिक कारोबार करीब 20 हजार करोड़ रुपये का होता है। ऐसे में सरकार जहां लॉकडाउन लगाती है तो उस हिसाब से कारोबारियों को मुआवजा दे।

    पिछले लॉकडाउन में बढ़चढ़ कर लिया था हिस्सा
    खंडेलवाल का कहना है कि पिछले लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने न सिर्फ अपनी दुकानें बंद कीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी के भीषण वक्‍त में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को निर्बाध रूप से जारी रखा। इसकी वजह से देशभर के कारोबारियों को अपने व्यापार में बड़ा नुक़सान उठाना पड़ा है। उन्‍होंने कहा कि इसकी भरपाई आज तक नहीं हुई है। कैट महामंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने पिछले वित्‍त वर्ष में विभिन्न वर्गों के लिए अनेक प्रोत्‍साहन पैकेज दिए। इसके बावजूद व्यापारियों को किसी भी पैकेज में एक रुपये की भी सहायता नहीं दी गई, जिसकी वजह से व्यापारी वर्ग आज तक वित्तीय तरलता के बड़े संकट का सामना कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइन डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इस साल आया 12% का उछाल, 10.71 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ
    Next Article कोरोना के कारण फिर बढ़ी बेरोजगारी दर
    shivam kumar

      Related Posts

      सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख

      July 13, 2026

      खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा

      July 10, 2026

      अमेरिकी बाजार की मजबूती का असर, गिफ्ट निफ्टी समेत एशिया के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में

      July 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version