Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»आइपीएल 2021: बेखौफ बेंगलोर से राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत
    क्रिकेट

    आइपीएल 2021: बेखौफ बेंगलोर से राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत

    adminBy adminApril 22, 2021Updated:April 27, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टीमें इस प्रकार हैं

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, जोशुआ फिलिप, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, काइल जेमीसन, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डेन क्रिस्टियन, केएस भरत, सुयश प्रभुदेसाई, डेनियल सैम्स और हर्षल पटेल।
    राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर , यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक माकंर्डेय, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकत, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह। समय: मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

    एजेंसी
    मुंबई। तीन मैचों में तीन दिन के साथ आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में जीत की लय को बरकार रखने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरूआत विपरीत अंदाज में की है। आरसीबी ने मनोबल बढ़ाने वाली लगातार तीन जीत दर्ज की हैं। विराट कोहली की अगुआइ वाली टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त दी और अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है। दूसरी तरफ रॉयल्स की टीम अपने तीन मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज करन पाई है। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद संजू सैमसन की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है और उसे अपनी दूसरी जीत का इंतजार है। रॉयल्स एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक से टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे।
    आॅरेंज कैप शिखर धवन और पर्पल कैप हर्षल पटेल के पास
    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और क्रिस मौरिस की बदौलत टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। सुपर किंग्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाज जोस बटलर खतरनाक दिख रहे थे लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का समर्थन नहीं मिला। रॉयल्स को अगर जीत दर्ज करनी है तो टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। रॉयल्स के गेंदबाजों ने निराश किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले को छोड़कर रॉयल्स के गेंदबाजों ने काफी रन लुटाये हैं। दिल्ली के खिलाफ जयदेव उनादकत ने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि युवा चेतन सकारिया ने प्रभावित किया है। जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में क्रिस मौरिस और बांग्लोदश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आरसीबी के लिए अनुभवी एबी डिविलियर्स और मौजूदा सत्र में टीम के साथ जुड़े ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। डिविलियर्स ने सत्र दर सत्र अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है जबकि मैक्सवेल के जुड़ने से मध्यक्रम मजबूत हुआ है। कोहली ने कुछ मैचों में अच्छी शुरूआत की है लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पिछले सत्र में प्रभावित करने वाले युवा बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल अब तक प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। दो विफलताओं के बाद रजत पाटीदार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। आरसीबी का गेंदबाजी विभाग मजबूत नजर आ रहा है। तेज गेंदबाजों हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज ने क्रमश: 5.75 और 5.81 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। पटेल ने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट चटकाये जबकि बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स के खिलाफ सात रन पर तीन विकेट चटकाकर एक ओवर में मैच का रुख बदल दिया। आरसीबी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चार की जगह तीन ही विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया था। यह देखना रोचक होगा कि वह इसी तरह की अंतिम एकादश के साथ उतरते हैं या लेग स्पिनर एडम जंपा, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और अनुभवी आॅलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन में से किसी को मौका देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेशों से ​ऑक्सीजन​​ मंगाने की तैयारी, वायुसेना के विमान ​लाएंगे
    Next Article महंगी हुई कोवीशील्ड
    admin

      Related Posts

      असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम

      May 27, 2026

      पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया

      May 27, 2026

      ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
      • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
      • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
      • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
      • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version