Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉक
    Breaking News

    झारखंड 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉक

    azad sipahiBy azad sipahiApril 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। मंगलवार को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 22 अप्रैल से 2 9 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन रहेगा। 22 अप्रैल की शाम 6:30 बजे से लॉकडाउन, 29 अप्रैल की शाम 6:30 बजे तक लॉक डाउन रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है। उन्‍होंने मुख्यमंत्री आवास में मुख्‍य सचिव सुखदेव सिंह सहित तमाम वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। आपदा प्रबंधन ने झारखंड में लॉकडाउन लगाने की अनुशंसा की थी, इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरकार के बड़े फैसले का एलान किए है। बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए झारखंड में 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिकारियों से विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संक्रमण के इस चेन को तोड़ने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में राज्य और केंद्र सरकार के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि खाना और निर्माण के कार्य जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसमें आम लोगों को भी अपनी भूमिका अदा करनी होगी। इस संक्रमण को तोड़ने में अपना सहयोग देंगे और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड  में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है।  एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। जिससे कोविड 19 के चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण किया जा सके।

    इसमें निर्णय लिया गया:

    1. आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।

    2. भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

    3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।

    4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।

    5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।

    6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से हीं रोका जा सकेगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविद्युत् जामवाल ने करियर के दसवें साल में खोला अपना प्रोडक्शन हाउस
    Next Article सामूहिक प्रयास से ही बच सकेगा झारखंड
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version