Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रियंका गांधी ने सीबीएसई बोर्ड को गैरजिम्मेदार बताया
    Top Story

    प्रियंका गांधी ने सीबीएसई बोर्ड को गैरजिम्मेदार बताया

    sonu kumarBy sonu kumarApril 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगर बोर्ड परीक्षाएं टाल सकती है तो उसे ऐसा करना चाहिए। या फिर इस प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए कि दो छात्रों के बीच पर्याप्त दूरी रहे और सुरक्षा के माहौल में बच्चे परीक्षा दे सकें।

    दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा के एक लाख से अधिक छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार से मई महीने में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किए जाने या फिर उन्हें ऑनलाइन कराने की गुजारिश की है। छात्रों की इस अपील को लेकर ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर सीबीएसई को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘सीबीएसई जैसे बोर्डों के लिए यह गैर-जिम्मेदाराना है कि छात्रों को वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षा में बैठने के लिए विवश किया जाए। बोर्ड परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया जाना चाहिए या फिर रि-शेड्यूल या इस तरह से व्यवस्थित किया जाना चाहिए कि भीड़ भरे केंद्रों पर बच्चों की शारीरिक मौजूदगी की जरूरत न हो।’

    हालांकि छात्रों की अपील के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 की वजह से परीक्षा रद्द करने या फिर टाले जाने की मांग नहीं किया जा सकता। बोर्ड ने यह जरूर कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। सीबीएसई ने चार मई से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए 2,500 अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजादी की लड़ाई के साथ-साथ समाज के लिए भी लड़े माहताब : प्रधानमंत्री
    Next Article अमित शाह बोले- ममता 2 मई की हार का अभी से कर रही रिहर्सल, जानें प्रेस कांफ्रेस की 10 बड़ी बातें
    sonu kumar

      Related Posts

      खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप

      June 19, 2025

      झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला

      June 19, 2025

      भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version