Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दूसरा चरण: पश्चिम बंगाल में 80 और असम में 73 प्रतिशत मतदान
    Breaking News

    दूसरा चरण: पश्चिम बंगाल में 80 और असम में 73 प्रतिशत मतदान

    sonu kumarBy sonu kumarApril 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 39 सीटों के लिए गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक 80.43 प्रतिशत और असम में 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

    चुनाव आयोग के अनुसार कुल 69 विधानसभा सीटों के लिए 21,212 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया था। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

    इस चरण में असम की 39 सीटों पर 73 लाख मतदाताओं के लिए 10,592 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं पश्चिम बंगाल की 30 सीटों पर 76 लाख मतदाताओं के लिए 10,620 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

    स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कुल मतदान केंद्रों में से आधे की खासकर महत्वपूर्ण और संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की गई थी।

    आयोग के अनुसार अब तक दोनों राज्यों से 366 करोड़ का अवैध सामग्री जप्त की गई है। इसमें नकद, शराब, मादक पदार्थ और अन्य सामग्री शामिल है। यह पिछली बार के मुकाबले 6 गुना ज्यादा है। अब तक असम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 1,306 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 14,499 मामले दर्ज किए गए हैं।

    इसी बीच चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों के घेराव और मतदान की प्रक्रिया बाधित होने पर भी एक बयान जारी किया है। आयोग का कहना है कि पर्यवक्षकों ने  मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट भेजी है। इसमें मतदान सामान्य होने की बात कही गई है। 210 नंदीग्राम सीट के मतदान केंद्र संख्या 7 में 943 में से 702 लोगों ने वोट किया है जिनका प्रतिशत 74 बनता है। करीब 3000 लोग इस मतदान केंद्र में पहुंचे थे जो पर्यवेक्षकों के पहुंचने तक  जा चुके थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के ओर से मिली एक लिखित शिकायत पर भी आयोग ने संज्ञान लिया है। इसे विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे को भेजा गया है और उनसे रिपोर्ट मांगी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, डॉक्टरों ने कहा- चिंता की बात नहीं
    Next Article ​​भविष्य के युद्ध तीनों सेनाएं एक होकर लड़ेंगी: रावत
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version