Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में स्थिति भयावह, अस्पताल से श्मशान तक लाइन
    Jharkhand Top News

    झारखंड में स्थिति भयावह, अस्पताल से श्मशान तक लाइन

    azad sipahiBy azad sipahiApril 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही टीम
    रांची। झारखंड में कोरोना की स्थिति भयावह हो गयी है। हालत यह हो गयी है कि इलाज से लेकर अंतिम संस्कार तक के लिए लाइन लग रही है। सरकारी अस्पतालों के बेड फुल होने के बाद लोगों को आॅक्सीजन और वेंटीलेटर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस संकट के निबटने के लिए राज्य सरकार ने सभी निजी अस्पतालों के 50 फीसदी बेड कोरोना संक्रमितों के लिए रिजर्व रखने का आदेश जारी किया है। इधर प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में सोमवार को 17 संक्रमित पाये जाने के बाद हड़कंप मच गया। राज्य सेवा के एक अधिकारी की कोरोना से मौत भी हो गयी।
    राज्य में कोरोना संक्रमण ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। पिछले 24 घंटे में 2296 नये केस आये। इनमें केवल रांची से 1076 केस मिले हैं। इस दौरान कुल 21 लोगों की मौत हो गयी। इनमें रांची में ही 14 मौतें हुईं। संक्रमितों की संख्या के मामले में यह एक रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड सितंबर में बना था, जब एक दिन में 957 लोग संक्रमित मिले थे। स्थिति इतनी विकट हो गयी है कि राज्य के किसी सरकारी अस्पताल में संक्रमितों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के लिए भी लंबी लाइन लग रही है।
    रांची के हरमू और बड़ा घाघरा स्थित श्मशान घाटों में सड़क पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हरमू के मोक्षधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह का बर्नर लगातार दूसरे दिन भी खराब रहा। इससे शवों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रांची के पांच श्मशान घाटों और दो कब्रिस्तानों में मार्च में कुल 347 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था, जबकि अप्रैल के पहले 10 दिन में यह आंकड़ा 289 तक पहुंच चुका है।

    निजी अस्पतालों में बेड रिजर्व
    कोरोना संक्रमितों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी निजी अस्पतालों के 50 फीसदी बेड रिजर्व रखने का आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। उन्होंने सभी उपायुक्तों से कहा है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही उन्होंने सभी निजी अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा
    इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को नेपाल हाउस में स्वास्थ्य सचिव केके सोन सहित कई आला अधिकारियों संग आपात बैठक की। उन्होंने स्थिति की जानकारी ली और बेड का इंतजाम, दवाइयों की स्थिति समेत अन्य विषयों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में चल रहे स्किल इंडिया सेंटर के आवासीय केंद्रों को भी कोविड सेंटर के रूप में तैयार करने का निर्देश दिया।

    रेमडेसिविर के 15 सौ इंजेक्शन आये
    बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से रविवार को फोन पर बातचीत भी की थी। इस दौरान दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इसी कड़ी में सोमवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन के डेढ़ हजार डोज झारखंड को मिले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात हाई कोर्ट ने कोरोना संकट को संज्ञान में लिया, अगली सुनवाई 15 को
    Next Article मधुपुर में चुनावी मुकाबला रोचक मोड़ पर
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक

      July 12, 2026

      आदित्यपुर में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

      July 12, 2026

      रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई सुरक्षा

      July 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
      • भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान
      • केंद्र सरकार देश में 10 से 19 सितंबर तक चलाएगी ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान
      • आदित्यपुर में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
      • पीयूष गोयल कल से तीन देशों की यात्रा पर, एफटीए और निवेश सहयोग पर चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version