Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने महिलाओं से कहा-अनन्य साथी हूं, आपके साथ काम करना चाहता हूं
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने महिलाओं से कहा-अनन्य साथी हूं, आपके साथ काम करना चाहता हूं

    azad sipahiBy azad sipahiApril 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा में नारी शक्ति से बातचीत की

    दियोदर (बनासकांठा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां बनास डेयरी कॉम्प्लेक्स में महिला लाभार्थियों से बातचीत की। महिलाओं ने डेयरी उद्योग से हुई आर्थिक समृद्धि पर खुशी जताते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-‘ मैं आपका अनन्य साथी हूं। आपके साथ काम करना चाहता हूं।’ प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी उपस्थित रहे।

    महिला लाभार्थियों ने कहा कि दूध की बिक्री से अच्छी कमाई हो रही है। आपके (नरेन्द्र मोदी) प्रधानमंत्री बनने के बाद रसोई का काम आसान हुआ है। उससे पहले लकड़ियां लेने पहाड़ियों पर जाना पड़ता था। अब सिलेंडर मिलने से खाना पकाना आसान हो गया। पहले भोजन पकाने में तीन घंटे का समय लगता था। अब 30 मिनट में भोजन पक जाता है। इन महिलाओं ने कहा कि आप जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो ज्योतिग्राम योजना शुरू होने से बिजली की समस्या भी खत्म हो गई।

    प्रधानमंत्री ने महिलाओं से ड्रिप सिंचाई के महत्व और इसके लाभ के बारे में बातचीत की। महिलाओं ने कहा आपने मुख्यमंत्री रहते पानी बचाओ का संदेश दिया था। अब वे इसका महत्व समझने लगी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा आजादी के 75 वर्ष होने जा रहे हैं। सरकार हर जिले में बड़ी झील का निर्माण कराने वाली है।

    महिलाओं ने बनासकांठा में कृषि के क्षेत्र में हुई प्रगतिऔर इसमें अपनी भागीदारी का जिक्र किया। महिलाओं ने खुशी जताई कि कोरोना के टीके निशुल्क लगे हैं। इसी तरह अन्य बीमारियों के टीके भी लगवाए जाएं। महिलाओं ने खुशी जताई कि अब अगर कोई पशु बीमार होता है तो 30 मिनट में एंबुलेंस उनके पास पहुंच जाती है।

    प्रधानमंत्री ने महिलाओं से मधुमक्खी पालन के महत्व पर भी चर्चा की। इस अवसर पर सहकारिता राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री कीर्तिसिंह वढेला, सांसद परबत पटेल, विधायक शशिकांत पंड्या, मुख्य सचिव पंकज कुमार, इफको अध्यक्ष जीएम शामलभाई पटेल, अध्यक्ष, सीआईएन, अजय पटेल, अध्यक्ष, राज्य सहकारी बैंक और बनासदेरी के सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

    azad sipahi news banas dairy Hindi news jharkhand news jharkhand top news Latest News national news PM Modi Political News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने जाम साहेब से मुलाकात कर पुरानी यादों को किया ताजा
    Next Article जहांगीरपुरी का यह ट्रेंड खतरनाक ही नहीं, अनैतिक भी है
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version