जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने का कारण तेज धूप और बेतहाशा गर्मी बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो अक्षेस अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सोमवार को अक्षेस कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल होने वाले थे। इसी के तहत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सांसद विद्युत वरण महतो भी अक्षेस कार्यालय के समक्ष पहुंचे थे। तभी बेतहाशा गर्मी की वजह से सांसद की तबीयत बिगड़ जाने पर अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच बताया जा रहा है कि सांसद का शुगर लेवल भी डाउन हो गया है, इस कारण उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गयी। फिलहाल सांसद के इलाज के साथ डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



