Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की राज ठाकरे से मुलाकात के बाद राजनीति गरमाई
    Breaking News

     केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की राज ठाकरे से मुलाकात के बाद राजनीति गरमाई

    azad sipahiBy azad sipahiApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नितिन गडकरी ने कहा, पारिवारिक मुलाकात थी

    मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके घर पर हुई दो घंटे की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। हालांकि नितिन गडकरी ने इस मुलाकात को पारिवारिक मुलाकात बताते हुए कहा कि इसका राजनीतिक अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए। लेकिन इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भाजपा-मनसे गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं।

    मुलाकात के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि राज ठाकरे व उनके परिवार के साथ उनके 30 साल पुराने संबंध हैं। राज ठाकरे की माताजी की तबीयत जानने के लिए वे उनके दादर में स्थित नए घर शिवतीर्थ पर आए थे। राज ठाकरे ने दादर में नया घर बनाया है, उस घर को देखने की इच्छा बहुत दिनों से थी। राज ठाकरे ने भी उन्हें उनका नया घर देखने का आमंत्रण दिया था। उनके घर पर सिर्फ पारिवारिक चर्चा हुई, इसका राजनीतिक अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल तथा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नितिन गडकरी-राज ठाकरे की मुलाकात व्यक्तिगत थी। भाजपा ने पहले ही तय किया है कि महाराष्ट्र में पार्टी अपने दम पर ही चुनाव लड़ने वाली है इसलिए मुलाकात के बाद भाजपा-मनसे गठबंधन का अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए।

    शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि राजनीति में इस तरह की मुलाकात होती रहती है। राजनीति में रहने वाले हर व्यक्ति के व्यक्तिगत संबंध सभी पार्टी के नेताओं के साथ रहते हैं, इसलिए इस तरह की मुलाकात का अलग अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। लेकिन मनसे ने मराठी का मुद्दा छोड़ दिया है और अब अलग जमीन तलाश रही है। उनका आरोप है कि शिवसेना तथा महाविकास आघाड़ी सरकार के विरोध में साजिश रची जा रही है। मुंबई नगर निगम चुनाव में शिवसेना को परास्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। संजय राऊत ने कहा कि चाहे किसी भी प्रकार की साजिश हो, मुंबई नगर निगम पर शिवसेना का वर्चस्व बरकरार रहने वाला है।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अमोल मिटकरी ने कहा कि नितिन गडकरी तथा राज ठाकरे की मुलाकात पूर्व नियोजित थी। इसकी टाइमिंग पहले से तय थी। भाजपा को आगामी चुनाव में मनसे का साथ आवश्यक हो गया है, इसी वजह से यह मुलाकात आयोजित की गई। इस मुलाकात के बाद बहुत जल्द भाजपा-मनसे गठबंधन का निर्णय लिया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात नितिन गडकरी राज ठाकरे के दादर स्थित निवास शिव तीर्थ पर गए थे और दो घंटे तक दोनों नेताओं में चर्चा हुई। नितिन गडकरी ने राज ठाकरे के घर पर ही भोजन किया और देर रात वहां से वापस लौटे।

    मुलाकात से बालासाहेब ठाकरे के मुंबई स्थित आवास मातोश्री पर अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी तथा प्रमोद महाजन की हुई मुलाकातों की यादें ताजा हो गई हैं। इन नेताओं के बीच शुरुआती तौर पर इसी तरह की बैठकों के बाद भाजपा-शिवसेना के बीच हिंदुत्व के मुद्दे पर गठबंधन हुआ था, जो सबसे लंबे समय ढाई दशक तक चला था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को चुनाव में जीत पर दी बधाई
    Next Article एटीएस ने शुरू की गोरखपुर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले की जांच
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

      September 14, 2025

      झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

      September 14, 2025

      पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

      September 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version