Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शाहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, इमरान सरकार गिरी
    Breaking News

    शाहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, इमरान सरकार गिरी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2022Updated:April 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े
    – तीन बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं शहबाज शरीफ

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े। इस तरह इमरान खान की सरकार गिरने के बाद पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ का रास्ता साफ हो गया है।

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होता है तो उनकी पार्टी की ओर से शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद हैं और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। शहबाज शरीफ 13 अगस्त, 2018 से नेशनल असेंबली के सदस्य और विपक्ष के नेता हैं। इससे पहले शहबाज शरीफ तीन बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके थे।

    पाकिस्तान में 2018 में हुए आम चुनाव में पीएमएल-एन ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। इस चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की जीत हुई और शहबाज शरीफ विपक्ष के नेता चुने गए। इसके बाद सितंबर, 2020 में शहबाज शरीफ को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उनके ऊपर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप था। अप्रैल 2021 में लाहौर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई लेकिन उन पर अभी भी ये केस चल रहा है।

    शहबाज शरीफ फरवरी, 1997 में पहली बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 1999 में पाकिस्तान में सेना ने तख्तापलट कर दिया। इसके बाद जून, 2008 में शहबाज फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए। 2013 के चुनाव में शहबाज तीसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। विपक्ष के साथ मिलकर प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के पीछे उनकी नजरें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर टिकी थीं। आखिरकार तमाम कानूनी दांव-पेंच के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर देर रात वोटिंग हुई। इसके बाद हुई वोटों की गिनती में पता चला कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े।

    अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद शाहबाज शरीफ के नए प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया। अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद शाहबाज शरीफ न कहा कि वे बदले की भावना से किसी को जेलों में नहीं भिजवाएंगे। वे तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी, गोवा और उत्तराखंड के बाद हिमाचल और गुजरात की बारी : जेपी नड्डा
    Next Article प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान का लें संकल्प : राष्ट्रपति
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025

      अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version