झारखंड में गर्मी चरम की ओर है। सुबह होते ही धूप का एहसास होने लगता है। धूप के साथ लू भी असर दिखाने लगी है। दोपहर होते तापमान चरम पर पहुंच जाता है और लू की रफ्तार तेज हो जाती है। राजधानी रांची का शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। झारखंड में सबसे अधिक डाल्टेनगंज का तापमान रहा और 42.7 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि सबसे कम गढ़वा का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह में हीट वेव काे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव से इनकार किया है लेकिन राहत की बात यह है कि तीन अप्रैल से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगातार तापमान में इजाफा होता रहेगा। तीन से चार दिन तक अभी यही स्थिति बनी रहेगी। काम से लोग घरों से निकलते भी हैं तो धूप के थपेड़ों से बचने के लिए स्कार्प, गमछा और छाता आदि का सहारा ले रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version