Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत सोरेन कैबिनेट में 26 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी
    Jharkhand Top News

    हेमंत सोरेन कैबिनेट में 26 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 27, 2023Updated:April 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  चुनाव होने तक नगर निकाय अब प्रशासक के हवाले
    •  सहायक प्राध्यापकों का मानदेय बढ़ा
    •  जीएसबीसीएल चार महीने तक खुदरा शराब दुकानों का संचालन करेगी
    •  राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा
    •  सातवां वेतन अनुरूप संविदा कर्मियों के मानदेय का निर्धारण

    राज्य के नगर निकाय अब चुनाव तक प्रशासक के हवाले होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। दरअसल, राज्य में नगर निकाय का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ओबीसी आरक्षण के पेंच को लेकर निकाय चुनाव संभव नहीं हो पाया। इस बीच निगम में चुने गये प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए कैबिनेट ने फैसला लिया है कि चुनाव होने तक राज्य के 34 निकायों के कामकाज प्रशासक संभालेंगे। निकायों में प्रशासक की नियुक्ति होगी। इसके अलावा कैबिनेट ने राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 फीसदी बढ़ाने, सातवां वेतन अनुरूप संविदा कर्मियों के मानदेय का निर्धारण किया है। कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में सहायक अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

    1 जनवरी 2023 से मिलेगा लाभ:
    राज्यकर्मियों को अभी 38 फीसदी डीए मिल रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों चार फीसदी डीए बढ़ाया था। इसी के अनुरूप राज्यकर्मियों का डीए बढ़ाया गया है। राज्यकर्मियों को भी अब 38 की जगह 42 फीसदी डीए मिलेगा। यह लाभ 1 जनवरी 2023 से उन्हें दिया जायेगा। इसी तरह राज्य के पेंशनभोगियों या पारिवारिक पेंशन भोगियों को भी 4 फीसदी डीए बढ़ने का लाभ मिलेगा। वहीं अपुनरीक्षित वेतनमान वाले कर्मियों का डीए 212% से बढ़ा कर 221% किया गया।

    संविदाकर्मियों की राशि का निर्धारण:
    राज्य में संविदा पर कार्यरत कर्मियों की संविदा राशि का निर्धारण किया गया। इनका वेतन निर्धारण सातवां वेतनमान के अनुरूप किया गया। इसके लिए 1 से 15 अलग-अलग लेबल बनाया गया है। रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में 1800 ग्रेड पे के तहत 25600 रुपये और अन्य शहरों में 24400 वेतनमान तय किया गया है।
    वहीं, उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अभियंत्रण महाविद्यालय राजकीय पॉलीटेक्निक कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के लिए स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक व्याख्याता के मानदेय बढ़ोतरी तथा गेस्ट फैकल्टी की सेवा प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी। सहायक अध्यापकों को 57700 और 56100 रुपये मिलेंगे। इसी तरह रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों एवं उच्च महाविद्यालय में शिक्षण कार्य का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक अध्यापकों का 57100 रुपये मानदेय किया गया। जेपीएससी के द्वारा सहायक अध्यापक के पद पर नियमित बैकलॉग नियुक्ति तथा पैनल का अवधि विस्तार किया गया।

    शराब नीति में संशोधन:
    सरकार ने तत्काल में शराब नीति में भी संशोधन किया है। इसके तहत जीएसबीसीएल अगले चार महीने तक खुदरा दुकान संचालित करेगी। 1 मई 2023 से यह व्यवस्था लागू हो जायेगी। यह वैसे जिलों में लागू होगी, जहां अभी तक प्लेसमेंट एजेंसी का चयन नहीं हुआ है।

    कैबिनेट के अन्य फैसले:
    -दिलीप तिर्की प्रखंड विकास, पदाधिकारी कामडारा हुए आरोप मुक्त।
    -कार्मिक विभाग में नियुक्ति के लिए प्रपत्र 5 ही मान्य
    -निजी मेडिकल कॉलेज में पीजी स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ट्रेनिंग में शुल्क का निर्धारण।
    -झारखंड राज्य औषधि नियमावली और खनन विभाग में भूतत्विक नियमावली को मंजूरी।
    -उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय के सहयोग से दो मोबाइल संग्रहालय की स्वीकृति।
    -श्रम नियोजन विभाग के अंतर्गत आपदा में मरनेवाले मजदूरों के शव लाने में सहायता राशि को बढ़ा कर 25 से 50 हजार रुपये करने की मंजूरी।
    -परिवहन विभाग झारखंड मोटर यान संवर्ग नियमावली की मंजूरी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोर्ड-निगम को लेकर सीएम को भेजी गयी सूची पर कांग्रेस में घमासान
    Next Article एयर इंडिया एक हजार से ज्यादा पायलटों की करेगी नियुक्ति
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 

      July 25, 2025

      जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

      July 25, 2025

      हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version