Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बोर्ड-निगम को लेकर सीएम को भेजी गयी सूची पर कांग्रेस में घमासान
    Breaking News

    बोर्ड-निगम को लेकर सीएम को भेजी गयी सूची पर कांग्रेस में घमासान

    azad sipahiBy azad sipahiApril 27, 2023Updated:April 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     संगम गार्डेन में जुटे एक दर्जन नेता, प्रदेश अध्यक्ष पर बोला हमला

    रांची। बोर्ड- निगम को लेकर कांग्रेस कोटे से सीएम को भेजे गये नामों की सूची के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस के कई वरीय नेता नाराज हो गये हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक कर लगातार विरोध कर रहे हैं।
    पार्टी का एक खेमा अब दिल्ली का रुख करने का मन बना रहा है। ऐसे ही कांग्रेस के विक्षुब्ध नेताओं ने गुरुवार को मोरहाबादी के संगम गार्डन में बैठक कर विरोध जताया। कहा कि बाहरी नेताओं को सम्मान देने के चक्कर में पार्टी के लिए वर्षों से झंडा ढो रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। पार्टी के नेता सुनील सिंह ने कहा कि बोर्ड-निगम के लिए पार्टी द्वारा भेजे गये नामों की अनुशंसा सही नहीं है ।
    समर्पित नेताओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिकायत करेंगे। उनसे आग्रह भी करेंगे कि पार्टी द्वारा बोर्ड निगम के लिए भेजे गये नामों को रद्द करें। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से पांचों प्रमंडलों से पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को जगह देने की भी मांग की है। पत्र में लिखा है कि इस अनुशंसा में चार या पांच वर्ष पहले आरजेडी, आरएसएस, बीजेपी, जेवीएम और अन्य दलों से कांग्रेस में आये हुए नेताओं के नाम है और सबसे ज्यादा नाम एक ही जिले से हैं। ऐसे नामों की अनुशंसा करना सरासर गलत है। बिना बायोडाटा देखे यह सूची बनायी गयी है। हमें तो यह भी लगता है कि इस संबंध में आपसे भी कोई रायशुमारी नहीं की गयी है। राष्टÑीय अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि उन सभी का बायोडाटा अपने पास मंगा कर जांच करा लें।
    बता दें कि बोर्ड निगम के लिए पार्टी की ओर से किये गये नामों की अनुशंसा से संबंधित खबर बीते मंगलवार को प्रकाशित की गयी थी। इस पर नाराज नेताओं ने कहा कि अगर प्रकाशित खबरें गलत हैं, तो इसका खंडन होना चाहिए, लेकिन सभी लोगों की चुप्पी से साबित होता है कि प्रकाशित खबर सही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअटल पेंशन योजना के पंजीकृत सदस्यों की संख्या 5.20 करोड़ के पार : वित्त मंत्रालय
    Next Article हेमंत सोरेन कैबिनेट में 26 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी
    azad sipahi

      Related Posts

      खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी

      July 23, 2025

      राज्य के छह जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के रूप में होंगे अपग्रेड

      July 23, 2025

      मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का जाना हाल

      July 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version