मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 919 नए संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। आज कोरोना के 710 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस समय राज्य में कुल 4,875 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है।

राज्य की स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक कुल 81,51,176 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 79,97,840 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की औसत दर 98.12 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अकोला नगर निगम में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। इसी तरह आज मुंबई में कोरोना के 242 मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने मुंबई के सभी नगर निगम कार्यालयों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version