Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अभय सिंह गिरफ्तारी प्रकरण :साथ आए बाबूलाल मरांडी और सरयू राय
    Jharkhand Top News

    अभय सिंह गिरफ्तारी प्रकरण :साथ आए बाबूलाल मरांडी और सरयू राय

    adminBy adminApril 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    जमशेदपुर/रांची। रविवार को काशीडीह मैदान में हिन्दू पंचायत महासभा ने पिछले दिनों रामनवमी के बाद भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया। महासभा की ओर से आयोजित धरना में इस मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, विधायक सरयू राय, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह एक साथ आए। मौके पर झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव चंद्रगुप्त सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा सहित जन्य भी मौजूद थे।

    साजिश के तहत अभय सिंह को फसाया गया : बाबूलाल
    बाबूलाल ने साफ तौर पर कहा है कि ये सोची समझी साजिश है। जिसके तहत अभय सिंह को फंसाया गया है। कहा कि राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति ने एंटी सोशल एलिमेंट्स के लोगों को बढ़ावा दे रखा है। कहा कि शास्त्री नगर में बीते दिनों हुए विवाद में एक पक्ष ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। जबकि पत्थरबाजी की घटना में प्रशासन के लोग भी घायल हुए थे। मामले में थाने में जो एफआईआर दर्ज किया गया है। उसमें साफ तौर पर घटना का जिक्र किया गया है। कहीं भी अभय सिंह का नाम नहीं है। जबकि अभय सिंह के अलावा जेल में बंद कई लोग घटनास्थल पर नहीं थे। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो रहा है। जमशेदपुर प्रशासन पूरी तरह से विफल है। सोची समझी साजिश के तहत अभय सिंह को फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में इस तरह के माहौल बन रहे हैं, घटनाएं घट रही है। तुष्टिकरण की राजनीति एंटी सोशल एलिमेंट्स के लोगों को बढ़ावा दे रखा है। इस मामले में प्रदेश भाजापा का प्रतिनिधिमंडल महामहिम से मिलेगा।

    दर्ज एफआईआर गलत : सरयू राय
    सरयू राय ने कहा कि कदमा प्रकरण में जो एफआईआर किया गया है, वह गलत है। राजनीतिक दबाव में ही ऐसा किया गया है। जो धारा लगायी गयी है, वह भी गलत है। कदमा में हुई झड़प वाली घटना के दिन जनार्दन पांडेय और सुधांशु ओझा अपनी बेटी से मिलने पुरी गये हुए थे। पुलिस टीम ने उन्हे पुरी जाकर गिरफ्तार किया जो सवालों के घेरे में है। वहीं दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की ओर से 5 सदस्यीय कमेटी बनी है, इस मामले में अब तक जिला प्रशासन की ही गलती सामने आयी है। राज्य सरकार के दबाव में ऐसा हुआ है। वे इस मामले में राज्यपाल से भी मिलकर बात रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरायकेला में ठाकुर दास ज्वेलरी शॉप में चार लाख की चोरी
    Next Article न्यायविदों के जुड़ने से पार्टी की बढ़ेगी बौद्धिक ताकत, वैचारिक क्रांति को भी मिलेगा बल : सुदेश महतो
    admin

      Related Posts

      जल संकट पर सख्ती, सभी को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी : सरयू राय

      May 28, 2025

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025

      आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version