Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वायरल विडियो प्रकरण के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रखा अपना पक्ष कहा, चाचा गोपीचंद जासूस और उनके पूरे गैंग ने इसकी साजिश रची 
    Jharkhand Top News

    वायरल विडियो प्रकरण के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रखा अपना पक्ष कहा, चाचा गोपीचंद जासूस और उनके पूरे गैंग ने इसकी साजिश रची 

    adminBy adminApril 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार को मीडिया के सामने आये और अपनी सफाई दी। बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमें फंसाने की पूरी साजिश की गयी है।  उन्होंने सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे चाचा गोपीचंद जासूस और उनके पूरे गैंग ने इसकी साजिश रची थी, लेकिन यह पूरी तरह से फेल हो गयी है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि पहले ट्विटर पर यह बताया जाता है कि आपत्तिजनक वीडियो है। फिर बताया जाता है महिला फर्नीचर दुकान में काम करती है, उसके बाद यह बताया जाता है कि वह लड़की एक वैगन आर से कहीं चली जाती है। आखिर इस तरह से उस लड़की का पीछा करने का अधिकार किसने दिया है। क्या यह उस लड़की की निजता का उल्लंघन नहीं है। बन्ना गुप्ता ने साफ कहा कि ये उनका वीडियो नहीं है और वीडियो से छेड़छाड़ कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

    आरोप लगाना आदत है
    बन्ना गुप्ता ने सवाल किया कि यह उन लोगों को कैसे पता चल जाता है कि महिला कहां काम कर रही है। किस गाड़ी में जा रही है, कितने लोग उस गाड़ी में बैठे हुए हैं, आखिर यह सब जानकारी इन लोगों को कैसे हो जाती है और यह वीडियो इन लोगों के पास ही कैसे पहुंच जाता है। दरअसल यह सब करना उन लोगों की आदत में शुमार है।

    पुलिस को फोन देने को तैयार हूं
    बन्ना गुप्ता ने कहा कि अगर आज पुलिस कहे तो, अपना मोबाइल तुरंत पुलिस को हैंडओवर कर सकता हूं । अगर उससे कुछ भी निकलता है तो मैं तुरंत पुलिस को अपना मोबाइल हैंडओवर करने को तैयार हूं। मैं आप लोगों के माध्यम से निवेदन कर रहा हूं कि पुलिस अभी आये और हमारा मोबाइल लेकर जाये। चाहता हूं कि मेरे मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेजा जाये और अति शीघ्र समयबद्ध तरीके से मोबाइल का फोरेंसिक जांच कर दूध का दूध पानी का पानी किया जाना चाहिए। मैंने जिले के एसएसपी से भी फोन पर बात कर यह अनुरोध किया है।  पुलिस जब चाहे मेरा फोन से सकती है।

    मेरे काम से पेट में दर्द हो रहा है
    बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह स्वर्णरेखा नदी की सफाई करवा रहे हैं, गंगा आरती करते हैं, जमशेदपुर में 471 करोड़ रुपये का फ्लाइओवर प्रोजेक्ट लाये हैं, इसलिए उनके पेट में दर्द हो रहा है। बन्ना गुप्ता ने कहा, मैं तो उनकी इज्जत करता हूं, चुनाव जीतने पर उनका पैर छूकर प्रणाम किया। फिर उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीपी सिंह के मामले में कोई क्यों नहीं बोल रहा है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब सीपी सिंह का मामला आया, तो उन्होंने कहा कि यह हनीट्रैप है और बना गुप्ता फनी ट्रैप है।

    चाचा डीएनए टेस्ट करवायें
    बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं दो घंटे में अपना मोबाइल देने को तैयार हूं। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं, लेकिन जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्हें भी अपने बारे में सफाई देनी चाहिए। वह अपना डीएनए टेस्ट करायें तो पता चल जायेगा कि आप कितने नैतिक और चरित्रवान हंै। बन्ना गुप्ता गुप्ता ने एक फोटो साझा करते हुए सवाल पूछा कि यह महिला कौन है, जो आपके साथ बैठती है। इसे सामने आ करके बताइए। कहा कि आपकी पत्नी की जो मौत हुई है, यह स्वाभाविक मौत है या अस्वाभाविक यह भी आपको स्पष्ट करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबन्ना गुप्ता वीडियो प्रकरण: पूरा वीडियो 3.5 मिनट का, रिलीज सिर्फ 21 सेकेंड का हुआ, पूरा वीडियो हो रिलीज: सरयू
    Next Article सरयू राय ने दिया बन्ना को जवाब: मैं एनडी तिवारी नहीं, जो डीएनए टेस्ट से भागूंगा हिम्मत है, तो बन्ना गुप्ता मुझसे लिखित में सवाल करें, जवाब दूंगा
    admin

      Related Posts

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025

      झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 तक बारिश की संभावना

      June 11, 2025

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      • इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित
      • जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version