Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात के लोगों के बैंक डिपॉजिट एक साल में बढ़े 93841 करोड़
    Breaking News

    गुजरात के लोगों के बैंक डिपॉजिट एक साल में बढ़े 93841 करोड़

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – क्रेडिट रेशियो 77.70 से बढ़कर एक साल में हुआ 79.52 फीसदी
    -सरकारी बैंकों के बजाए बचत के लिए निजी बैंक पसंद
    अहमदाबाद(कर्णावती)। कोरोना महामारी के दौरान देश की आर्थिक व्यवस्था पर गंभीर असर होने के बाद अब इससे उबरने के साथ ही आर्थिक जगत के लिए अच्छे समाचार आने लगे हैं। खासकर गुजरात राज्य में अर्थ व्यवस्था की मजबूती और पुराने हालात को पीछे छोड़ने की खबर है। गुजरात के सभी बैंकों से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले एक साल में जहां राज्य के क्रेडिट रेशियों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, वहीं बैंक डिपाजिट में भी उछाल देखा गया।

    खर्च कम, आवक अधिक से आर्थिक मजबूती
    दिसंबर 2021 में गुजरात के बैंकों में कुल 9,30423 करोड़ रुपये जमा थे। वहीं गत साल दिसंबर—2022 में यह राशि बढ़कर 10 लाख, 24 हजार, 264 करोड़ रुपये हो गई। यानी एक वर्ष में गुजरात के लोगों ने राज्य के विभिन्न बैंकों में 93841 करोड़ रुपये अधिक जमा किए। यह अतिरिक्त राशि करीब 10 फीसदी है।

    यह आंकड़ा बताता है कि गुजरात के लोगों की आवक इस दौरान खर्च से अधिक रही, जिससे लोगों ने बचत के रुपए जमा कराए। यह राज्य की आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ होने का भी संकेत माना जा रहा है। दिसंबर 2021 में गुजरात के बैंकों ने कारोबार-रोजगार, योजनाओं समेत विभिन्न कारणों से राज्य के लोगों को 722922 करोड़ रुपये का लोन (एडवांस) दिए। जबकि दिसंबर, 2022 में इन बैंकों ने गुजरात के लोगों को 814532 करोड़ रुपये के लोन दिए। इसका अर्थ हुआ कि एक वर्ष के दौरान गुजरात के लेागों ने 91590 करोड़ रुपये अधिक लोन प्राप्त किया। जो कि करीब 13 फीसदी है।

    धंधा-रोजगार के लिए लोन भी अधिक लिए
    इसी तरह दिसंबर 2021 से दिसंबर 2022 तक एक वर्ष के दौरान एक ओर गुजरात के लोगों ने बैंकों में 1024264 करोड़ रुपये जमा कराए, वहीं दूसरी ओर कारोबार-रोजगार समेत अन्य कारणों से 814532 करोड़ रुपये का लोन भी लिया। यानी डिपोजिट में करीब 10 फीसदी के वृद्धि के सामने क्रेडिट (लोन एडवांस) में 12.67 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इससे साफ होता है कि दिसंबर 2021 में गुजरात के बैंकों का क्रेडिट डिपोजिट रेशियो 77.70 फीसदी था। वहीं दिसंबर 2022 में यह बैंक क्रेडिट रेशियो 79.52 फीसदी हो गया। इसका आशय हुआ कि इस दौरान गुजरात के लोगों की ओर से की गई बैंक डिपोजिट के सामने विभिन्न कारणों से 79.52 फीसदी क्रेडिट (लोन एडवांस) भी लिए।

    गुजरात के सभी 33 जिलों में यह रेशियो एक समान नहीं है। राज्य के डांग, नवसारी, आणंद और पोरबंदर जैसे जिलों में यह क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो 40 फीसदी से नीचे है और यह सरकार के लिए भी चिंता का विषय है। इन चार जिलों में जहां बैंक बचत कम है, वहीं धंधा-रोजगार के लिए भी लोगों ने कम लोन लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 14 अंक चढ़ा
    Next Article शाहिद कपूर, कृति सनोन की फिल्म ‘अनटाइटल्ड’ का हिस्सा होंगे धर्मेंद्र
    azad sipahi

      Related Posts

      एच-1 बी वीजा शुल्क वृद्धि से अमेरिकी नवाचार पर पड़ेगा असर, भारत के स्टार्टअप को मिलेगा लाभ: अमिताभ कांत

      September 20, 2025

      आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़

      September 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version