Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बठिंडा : ड्यूटी के बाद सो रहे जवानों पर सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोशों ने चलाई थीं गोलियां
    Breaking News

    बठिंडा : ड्यूटी के बाद सो रहे जवानों पर सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोशों ने चलाई थीं गोलियां

    azad sipahiBy azad sipahiApril 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सर्च टीम ने बरामद की दो दिन पहले 28 मैगजीन के साथ गायब हुई इंसास रायफल
    – बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    नई दिल्ली। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो दिन पहले 28 मैगजीन के साथ गायब हुई इंसास रायफल सर्च टीम ने बरामद कर ली है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी दी है।

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह 4:35 बजे फायरिंग की घटना के दौरान आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों एमटी संतोष, एमटी कमलेश, एमटी ड्राइवर सागरबन और गनर योगेश कुमार की मौत हुई है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार यह जवान अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोशों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सेना को मौके से गोलियों के 19 खोल भी बरामद हुए हैं।

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस के बारे में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्तार से जानकारी दी है। मिलिट्री स्टेशन से दो दिन पहले इंसास राइफल के साथ गायब हुए 28 राउंड कारतूसों के मामले की एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसकी आगे की जांच की जा रही है। इस घटना में चोरी हुई इंसास राइफल के इस्तेमाल होने की संभावना सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। फायरिंग की यह घटना स्टाफ बैरक में हुई है। इस रेजिमेंट में तैनात ज्यादातर जवान दक्षिण भारत से हैं। बठिंडा आर्मी कैंट स्थित सैन्य स्टेशन में ज्यादातर सैनिकों के परिवार रहते हैं और यह एक आवासीय सेना का अड्डा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

    भारतीय सेना ने एक बयान में बताया है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना के बाद सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। हथियार में राउंड की शेष संख्या फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही उपलब्ध होगी। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। सेना के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा और स्वास्थ्य अच्छा है, तो सब कुछ पाया जा सकता है: अर्जुन मुंडा
    Next Article भारत-फ्रांस ने यूरोपीय संघ के साथ एफटीए वार्ता की प्रगति पर चर्चा की
    azad sipahi

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version