Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करनेवालों को बचाने में लगी है केंद्र सरकार : अविनाश पांडेय
    Jharkhand Top News

    देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करनेवालों को बचाने में लगी है केंद्र सरकार : अविनाश पांडेय

    adminBy adminApril 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में चल रहे राज्यव्यापी जयभारत सत्याग्रह कार्यक्रम मंगलवार को दुमका और जामताड़ा में संपन्न हुआ। जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस मौक पर झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि अडाणी को बचाने के लिए केंद्र सरकार का पूरा सरकारी तंत्र कार्य कर रहा है, जो देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म किया जा रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं, अपने बच्चे को दूध तक नहीं पिला पा रहे हैं, रसोई गैस की कीमत एक हजार के पार चली गयी, पेट्रोल-डीजल 100 के पार हो गया है, गरीब ग्रामीणों को आटा और तेल नसीब नहीं हो रहा है, लेकिन देश की मोदी सरकार को इसकी कोई चिता नहीं है। हम सब मिल कर इस संघर्ष को आगे बढ़ायेंगे और जीत हासिल करेंगे। देश की संपत्ति को बेचनेवाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे। एक आजादी की लड़ाई और लड़ने के लिए हमें आपका साथ चाहिए। लोकतंत्र बचाने के लिए सत्याग्रह की ही जरूरत है, क्योंकि केंद्र में बैठी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली है।

    अपने हितों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: राजेश ठाकुर
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता से किये वायदे को भूल कर अपने हितों के लिए काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी निडर होकर देश की जनता को मजबूती के साथ उठाने का काम कर रहे हैं। हम इस सत्याग्रह के माध्यम से राहुल गांधी के संदेशों को घर-घर पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि देश आज विषम परिस्थति के साथ गुजर रहा है। केंद्र की सरकार के द्वारा ही राजनीतिक मयार्दाओं को तार-तार किया जा रहा है। भारत की गंगा जमुना तहजीब को खत्म करने का माहौल भाजपा के द्वारा तैयार किया जाता है और इसके केंद्र के मंत्री अमली जामा पहनाते हैं। इस कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक प्रदीप यादव, फुरकान असारी, डॉ इरफान अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो का पलटवार, भाजपा डर गई हैं हेमंत सोरेन से
    Next Article हेमलाल मुर्मू झामुमो में हुए शामिल, सीएम बोले राजमहल संभालनेवाला आ गया
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version