Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ी

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ गई है। सरकार का प्रयास है कि सबके लिए स्वास्थ्य सेवा बराबर होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि मरीज की स्थिति काफी खराब हो जाती है और अस्पताल ले जाते वक्त वह दम तोड़ देता है। सरकार ने यह सुविधा इसलिए शुरू की है कि मरीज या दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कितने ही जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। आज वो जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।

    सोरेन ने कहा कि कोरोना काल ने बहुत कुछ सिखाया है। आपातकाल में कई नयी और पुरानी चीजें समझने को मिलती हैं। आज यह सेवा लाकर लोगों को किफायती दर पर दूसरे राज्य के बेहतर अस्पताल में इलाज हो सकेगा। कई जिले जैसे धनबाद, दुमका, गढ़वा व गिरिडीह में एयरपोर्ट है और वहां ट्रायल भी हो चुका है। वहां रनवे बनाने का भी निर्देश दिया चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रयास से बेहतर चीजें निकलकर सामने आती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आजतक स्वास्थ्य सेवा पर कई टीका टिप्पणी की गई लेकिन हमने यहां की विभिन्नता में भी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की है। आज झारखंड की सड़कों पर सैकड़ों एम्बुलेंस दौड़ती है, जिन पहाड़ी क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं जा पाता वहां हमने बाइक एम्बुलेंस की शुरुआत की है और आज एयर एंबुलेंस की शुरुआत हुई है। रिम्स को लेकर अखबारों में कई खबरें छपती रहती है। हाई कोर्ट की तरफ से भी टिप्पणी की जाती है लेकिन आज रिम्स में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मशीन लगाएं गए हैं। हमारे सामने बहुत चुनौतियां है। इससे लड़ने की जरूरत है। इसकी शुरुआत की घोषणा होते साथ लोगों के बीच उत्सुकता है। 200 से 250 लोग अबतक दिए गए नम्बर पर लोग संपर्क कर चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। एयर एंबुलेंस काफी दिनों से इसकी जरूरत झारखंड को थी। ऐसे में जब भी हम इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते थे तो उनके मन में यह बात आई कि क्यों न स्थायी तौर पर इसकी शुरुआत की जाए। इस मौके पर मंत्री बादल, विधायक इरफान अंसारी के अलावा विनय चौबे, अरुण कुमार समेत विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    कहां जाने के लिए कितने पैसे लगेंगे
    झारखंड के प्रमुख शहरों में यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहेगी। रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गिरिडीह जमशेदपुर सहित कई जिले शामिल हैं। एयर एंबुलेंस के लिए रांची से दिल्ली का किराया पांच लाख रुपये होगा। रांची से मुंबई जाने के लिए सात लाख रुपये देने होंगे। रांची से चेन्नई के लिए आठ लाख, रांची से कोलकाता के लिए तीन लाख खर्च करने पड़ेंगे। रांची से हैदराबाद के लिए सात लाख लगेंगे।

    रांची से बनारस जाने के लिए तीन लाख 30 हजार रुपये देने होंगे। रांची से लखनऊ के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे जबकि रांची से तिरुपति के लिए आठ लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा देश के किसी दूसरे हिस्से के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा लेने पर प्रति घंटा एक लाख 10 हजार अतिरिक्त देना होगा।

    कहां-कहां मिलेगी सेवा
    रांची में रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर और गिरिडीह से यह सेवा मिलेगी।कंफर्म करने पर दो घंटे के भीतर एयर एंबुलेंस आपके लिए उड़ान भरने को तैयार रहेगा। इस सेवा में अच्छी बात यह है कि री-शेड्यूल करने की भी सुविधा मिलेगी। एयर एंबुलेंस में तमाम जरूरी उपकरणों के साथ चिकित्सक की भी सुविधा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
    Next Article अब पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है वायरल महिला का पति : सरयू राय
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version