Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सासाराम और नालंदा में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
    Breaking News

    सासाराम और नालंदा में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiApril 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के बाद हुई हिंसा की घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि सरकार अलर्ट मोड में है। अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘ये लॉ एंड ऑर्डर का नहीं, बल्कि आपस का मामला है’, गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’।

    उन्होंने दोनों जिलों की हिंसात्मक वारदात के पीछे साजिश होने की बात करते हुए कहा कि पुलिस को पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं जो यह सब करा रहे हैं। सासाराम की घटना के बाद शुक्रवार शाम छह बजे बिहारशरीफ में हिंसा की घटना का पता चला। तुरंत पुलिस ने आला अधिकारियों के साथ वहां स्थिति को नियंत्रित किया।

    उन्होंने कहा हिंसात्मक वारदात कराने वाले लोगों का पता लगाकर पुलिस उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेगी। ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा जो इन घटनाओं में शामिल रहा हो। दोनों जिलों में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद बड़े धारा 144 लागू है। साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया है।

    उल्लेखनीय है कि नालंदा के बिहारशरीफ के गगन दीवान मोहल्ले में शोभायात्रा में शामिल कुछ लोग कब्रिस्तान के ऊपर से चढ़ कर जाने लगे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से गाली-गलौच होने लगी। फिर पथराव और आगजनी शुरू हो गई। इसके बाद नालंदा और सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया। सासाराम में भी शुक्रवार को शोभायात्रा के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इसके बाद सासाराम में धारा 144 लगा दी गई है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस ने नालंदा में 27 और सासाराम में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGST राजस्व संग्रह मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा
    Next Article DHANBAD: धनबाद के निरसा और गोबिंदपुर में 55 गोवंश जब्त
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version