Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन ने ताइवान को घेरा, शुरू किया कड़ी चेतावनी देता सैन्य अभ्यास
    Breaking News

    चीन ने ताइवान को घेरा, शुरू किया कड़ी चेतावनी देता सैन्य अभ्यास

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ताइपे/ बीजिंग। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिकी यात्रा पूरी होते ही चीन ने ताइवान को तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। चीन ने घातक युद्धक हथियारों के साथ ताइवान को घेरकर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन ने इस सैन्य अभ्यास को ‘कड़ी चेतावनी’ बताया है।

    चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव को इस सैन्य अभ्यास ने और बढ़ा दिया है। चीन की सेना सैन्य अभ्यास के जरियेताइवान को घेरने का पूर्वाभ्यास कर रही है। चीन ने कहा है तीन दिन के इस पूर्वाभ्यास में ताइवान के चारों ओर गश्त लगाकर घेरा जाएगा। चीन की सेना ने ताइवान के चारों ओर लंबी दूरी के रॉकेट, तोप, ड्रेस्ट्रॉयर्स, मिसाइल बोट्स, फाइटर जेट्स, बॉम्बर्स, जैमर और ईंधन भरने वाले सभी तरह के उपकरणों को तैनात कर दिया है।

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के 71 सैन्य विमानों और नौ जहाजों ने दोनों देशों के बीच अनौपचारिक बंटवारा बताने वाली लाइन ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया है। चीन की नौसेना के एक जहाज ने डेक से एक राउंड फायर भी किया। यह फायरिंग उस समय हुई जब चीन का यह जहाज ताइवान के सबसे करीब पिंग्टन द्वीप के पास गुजर रहा था। ताइवान ने कहा कि चीन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति और स्थिरता का गंभीर उल्लंघन किया है। उसकी इस हरकत से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ताइवान ने अन्य देशों से चीन की इन गतिविधियों का विरोध करने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 129 अंक की उछाल
    Next Article देश में कोरोना के 5,880 नए मरीज, 24 घंटे में 12 की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा

      June 28, 2025

      बजट सत्र में एक दिन भी भाषण नहीं दे पाए प्रधानमंत्री को बोलने देने के लिए विपक्षी दलों को मनाने का प्रयास जारी

      June 28, 2025

      तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version