Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»DHANBAD: जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति घायल
    Jharkhand Top News

    DHANBAD: जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति घायल

    adminBy adminApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित निरंकारी चौक बाइपास के समीप बुधवार दोपहर को बाइक सवार अपराधियों ने जमीन पर घेराबंदी का काम करने वाले कांट्रेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार कुर्मीडीह निवासी कांट्रेक्टर राजकुमार साव पर बुधवार दोपहर को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में साव की मौत हो गई। इस दौरान गोलीबारी में नागेंद्र यादव नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं, जो कि बीसीसीएल कर्मी बतलाए जा रहें है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स भेज दिया है।

    डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि आज दोपहर निरंकारी चौक बाइपास के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा मिला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति पर ही आरोप लगाया जा रहा है, उसपर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना किस वजह को लेकर हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    मृतक के परिजनों का कहना है कि राजकुमार साव काफी मिलनसार व्यक्ति था। हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी। वह अपने काम से काम रखता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा मंत्री ने किया तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्षा सम्मेलन का उद्घाटन
    Next Article आईएमएफ ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version