Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार आज भंडारीदाह में
    Breaking News

    शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार आज भंडारीदाह में

    azad sipahiBy azad sipahiApril 7, 2023Updated:April 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची (झारखंड)। राज्य के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज (शुक्रवार) शाम 4:30 बजे बोकारो के भंडारीदह में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। मुखाग्नि उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो देंगे।महतो का गुरुवार सुबह 6:30 बजे चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया था।

    महतो का पार्थिव शरीर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज सुबह करीब 7:30 पहुंचा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। वहां से सीधा पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा ले जाया गया। पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर लाया गया। जगरनाथ महतो को याद करके मौजूद लोग गमगीन हो गए।

    एयरपोर्ट से विधानसभा के बीच सड़क के दोनों ओर उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए खड़े रहे। विधानसभा में मंत्री और विधायकों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। तय कार्यक्रम के अनुसार पार्थिव शरीर को हरमू (रांची) स्थित पार्टी कार्यालय में कुछ समय के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिक शरीर को पैतृक गांव भंडारीदह ले जाया जाएगा।

    मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने बोकारो जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। विधानसभा परिसर में मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री चपंई सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक प्रदीप यादव, राज्यसभा सदस्य महुआ मांजी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विधायक सरयू राय, दीपिका पांडे सिंह, स्टीफन मरांडी, सांसद विजय हांसदा समेत कई अन्य विधायक व पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराएगी भाजपाः प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article फ्लोरिडा में विमान (पाइपर पीए-32आर) हादसा, चार लोगों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version