Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चारधाम यात्रा: व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम बांटे गए 12 सेक्टरों में
    Breaking News

    चारधाम यात्रा: व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम बांटे गए 12 सेक्टरों में

    azad sipahiBy azad sipahiApril 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -डीएम ने दिए चारधाम यात्रा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
    -तीर्थ धामों में 38 पर्यटन मित्र रहेंगे तैनात रहेंगे,ऑक्सीजन सिलेंडर,दवाई की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी

    उत्तरकाशी, 01 अप्रैल (हि.स.)। जिला अधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन को लेकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को 12 सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम अभिषेक रुहेला ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि यात्रा को सुगम,सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालन के लिए जहां गंगोत्री-यमुनोत्री धाम को 12 सेक्टरों में बांटा गया है वहीं होटल एसोसिएशन,व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के साथ भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं और निर्माण कार्य तेजी के साथ किए जा रहें है। दोनों धाम में यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली जाएंगी।

    जिलाधिकारी ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर की तैनाती की तैयारी कर ली है। दोनों धाम में ऑक्सीजन सिलेंडर,दवाई की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। इस के लिए समुचित तैयारी सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही एम्बुलेंस व 108 आदि की तैनाती के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। दोनों धाम में 5 एम्बुलेंस और आठ 108 उपलब्ध रहेगी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 एफएमएमआर की टीम तैनात रहेगी। इनके पास ऑक्सीजन,आवश्यक दवाई,स्ट्रकचर आदि जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। ताकि किसी तीर्थ यात्री को जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल उक्त सुविधा मुहैया करवाई जा सकें। साथ ही यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आपात स्थिति के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए जानकीचट्टी में एक कार्डियक वैन भी उपलब्ध रहेगी।

    जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग तीर्थ यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहा है। दोबाटा और हीना में वेरिफिकेशन काउंटर खोले गए हैं। जिन यात्रियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं उनका वहां सत्यापन किया जाएगा। साथ ही दोनों धाम में 38 पर्यटन मित्र तैनात रहेंगे जो भीड़ नियंत्रण, दर्शन कर रहें तीर्थ यात्रियों की लाइन लगाने आदि में पुलिस के साथ मदद करेगी।

    जिलाधिकारी ने जल संस्थान के किए गए कार्यों की जानकारी मीडिया को दी जानकारी में बताया कि यात्रा मार्ग पर 31 स्टैंड पोस्ट और टैंक औऱ183 हैंडपम्प हैं। जिनकी सफाई व्यवस्था और मरम्मत कार्य कर लिए गए है। खाने की गुणवत्ता एवं ओवर रेटिंग के लिए खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। अब तक कुल 8 हजार 606 घोड़ा खच्चरों का पंजीकरण किया गया है। इसके अलावा जानकीचट्टी में भी 7 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कैम्प लगाएं जाएंगे। फूलचट्टी में घोड़ा पड़ाव बनाया गया है। साथ ही इस बार प्रीपेड व्यवस्था भी लागू की गई है। यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन को लेकर 259 पीआरडी जवान और 129 होमगार्ड के अलावा पर्याप्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

    इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ रमेशचंद्र सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक प्रशान्त कुमार,परियोजना निदेशक रमेशचंद्र,अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा,यूपीसीएल मनोज गुसाईं, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा.भरत दत्त, जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा,व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान,गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट, रेडक्रॉस के चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी सहित यात्रा से जुड़े अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूरा पूर्वोत्तर अब शांति, स्थिरता और विकास के पथ पर अग्रसर: अमित शाह
    Next Article अमित शाह का दो अप्रैल को होने वाला सासाराम दौरा स्थगित
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version