Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»भूटान नरेश के साथ वार्ता में प्रधानमंत्री ने सामाजिक-आर्थिक सुधारों के लिए भारत के समर्थन को दोहराया
    दिल्ली

    भूटान नरेश के साथ वार्ता में प्रधानमंत्री ने सामाजिक-आर्थिक सुधारों के लिए भारत के समर्थन को दोहराया

    adminBy adminApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में सामाजिक-आर्थिक सुधारों के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और राष्ट्रीय हित के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

    भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा से संबंधित एक विशेष पत्रकार वार्ता में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि भारत और भूटान के रिश्तों का मूलभूत आधार प्रगाढ़ मित्रता, सकारात्मक दृष्टिकोण, सहयोग और सहकार्य है। उन्होंने बताया कि भूटान नरेश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वार्ता के दौरान आज द्विपक्षीय और राष्ट्रीय हितों के सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

    विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री और भूटान नरेश के बीच हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भारत भूटान की आगामी 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए अपनी मदद बढ़ायेगा। भारत एक अतिरिक्त स्टैंडबाय क्रेडिट सुविधा का विस्तार करने के लिए काम करेगा। भूटान से कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए दीर्घकालिक टिकाऊ व्यवस्था को आकार देने के लिए काम करेंगे। साथ ही पेट्रोलियम और कोयला जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक द्विपक्षीय व्यवस्था विकसित करने के लिए भी काम करेंगे।

    विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने भारत- भूटान और चीन सीमा के मुद्दे पर कहा कि भारत राष्ट्रीय हित को प्रभावित करने वाले घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए है और सभी आवश्यक उपाय किए जायेंगे। भारत उन सभी घटनाक्रमों पर बहुत बारीकी से नज़र रखता है, जिनका हमारे राष्ट्रीय हित पर प्रभाव पड़ता है और हम उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी आवश्यक उपाय करेंगे।

    एक प्रश्न के उत्तर में विदेश सचिव ने कहा कि भूटान में आने वाले पर्यटकों को 200 डॉलर प्रति दिन देना होता है। भारत के लिए 1200 रुपये है और यह काफी कम है। अभी यह प्रायोगिक आधार पर किया गया है और बाद में इस पर देखा जाएगा की कैसी परिस्थितियां आती हैं। वर्तमान में भारतीय पर्यटकों का वहां जाना हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleठाणे में महिला कार्यकर्ता पर हमले को लेकर राजनीति गरमाई, उद्धव ठाकरे ने मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा
    Next Article गुवाहाटी में 14 अप्रैल को बिहू नृत्य का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी भी बनेंगे गवाह
    admin

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version