Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं भारत-अफ्रीका संबंध: प्रो. योगेश
    दिल्ली

    30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं भारत-अफ्रीका संबंध: प्रो. योगेश

    adminBy adminApril 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने गुरुवार को कहा कि 2050 तक भारत की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर होनी चाहिए और इसके लिए भारत-अफ्रीका संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। कुलपति सिंह वाइसरीगल लॉज स्थित कन्वेंशन हॉल में डीयू के अफ्रीकी अध्ययन विभाग द्वारा “महात्मा गांधी और गांधीवाद: अफ्रीका के साथ भारत के संबंधों को सक्रिय करना” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि अफ्रीका युवा आबादी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में दुनिया के 3 में से एक व्यक्ति का जन्म अफ्रीका में हो रहा है। दुनिया की 10 में से 3 तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं अफ्रीका में हैं। उन्होंने विभिन्न संसाधनों के विस्तार से आंकड़े देते हुए बताया कि अफ्रीका के पास दुनिया के 30 प्रतिशत खनिज संसाधन हैं। यदि हमें भारत के लिए कुछ सार्थक करना है तो वह भारत- अफ्रीका के बीच मजबूत संबंधों के साथ सफलता से किया जा सकता है, जोकि दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अफ्रीका का आयात और निर्यात बहुत ही अच्छा है। वर्तमान में भारत का 21 प्रतिशत से अधिक निर्यात अफ्रीका के साथ है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के पास दुनिया का 25 प्रतिशत जमीनी संसाधन है जोकि पूरी दुनिया को भोजन उपलब्ध करवा सकता है, इसलिए कृषि क्षेत्र में भारत की विकसित तकनीक और ज्ञान का इस्तेमाल अफ्रीकी देशों की कृषि के विकास के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही शिक्षा, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों में अफ्रीका के साथ बहुत काम किया जा सकता है।

    कुलपति ने महात्मा गांधी के दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ संबंधों का विस्तार से जिक्र करते हुए बताया कि डीयू की ऐतिहासिक इमारत, वाइसरीगल लॉज से गांधी का गहरा संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि गांधी कई बार इस इमारत में आए और गांधी-इरविन समझौते पर इसी इमारत में हस्ताक्षर हुए। इसी समझौते की बदौलत करीब 80,000 कैदियों की रिहाई हुई थी। कुलपति ने वर्तमान समय में गांधी की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार गांधी के सपनों का भारत बनाने में सक्रियता से काम कर रही है।

    कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए मॉरीशस के उच्चायुक्त की राजनयिक रीमा बी. रोबी ने विस्तृत आंकड़ों सहित भारत-अफ्रीका आर्थिक और राजनयिक संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान अफ्रीकी देशों को करीब 37.59 मिलियन डोज़ वेक्सीन उपलब्ध करवाई। उन्होंने गांधी के सत्याग्रह को आजादी का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि गांधी का मानना था कि अफ्रीका की आजादी के बिना भारत की आजादी अधूरी है। उनसे नेल्सन मंडेला जैसे अनेकों अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने प्रेरणा प्राप्त की है। उन्होंने अफ्रीकी देशों, विशेषकर मॉरीशस, के लिए भारत के योगदान और उनके विद्यार्थियों को भारत द्वारा शिक्षा में सहयोग और स्कॉलरशिप देने के लिए भी आभार व्यक्त किया। उनके साथ ही अन्य मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित आईसीएसएसआर, नई दिल्ली की उप निदेशक डॉ. ऋचा शर्मा ने गांधी पर अलग तरीके से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गांधी को लोगों ने कई तरह से समझा और जाना है। डॉ. ऋचा शर्मा ने कहा कि वह गांधी को एक सफल वकील के रूप में देखती हैं। डॉ. शर्मा ने गांधी की वकालत से जुड़ी अनेकों घटनाओं के साथ विस्तार से बताया कि कानूनी पेशे के लिए गांधी ने बहुत कुछ किया। व्यावसायिक रूप से गांधी एक सफल वकील थे, जिन्होंने भारत व अफ्रीका में लंबे समय तक वकालत की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजगरनाथ महतो का निधन झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति: शिबू सोरेन
    Next Article विशेष: वास्तविक ‘फाइटर’ थे जगरनाथ महतो
    admin

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version