Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत-चीन सीमा विवाद में अब सबकी निगाहें एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक पर
    देश

    भारत-चीन सीमा विवाद में अब सबकी निगाहें एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक पर

    adminBy adminApril 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अब तक हुई 18 दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं में नहीं निकला समाधान
    – पूर्वी लद्दाख में 3 साल का लंबा गतिरोध खत्म करने का फिलहाल कोई संकेत नहीं

    नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच अब तक हुई 18 दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं के बावजूद सीमा विवाद का समाधान न निकलने पर अब सबकी निगाहें एससीओ शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक पर टिक गई हैं। दोनों पक्ष जल्द से जल्द पूर्वी लद्दाख में विवादित मुद्दों का स्वीकार्य समाधान निकालने पर सहमत तो हैं, लेकिन तीन साल के लंबे गतिरोध को समाप्त करने में आगे बढ़ने का कोई संकेत फिलहाल नहीं है।

    दोनों पक्षों के सैन्य कमांडरों के बीच 23 अप्रैल को 18वें दौर की हुई वार्ता में चीन सीमा की रक्षा करने वाली 14वीं कोर फायर एंड फ्यूरी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने भारत का पक्ष रखा, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल होने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो सके। कोर कमांडर स्तर की इस मैराथन बैठक के दौरान अपने-अपने प्रस्तावों का आदान-प्रदान किया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इसका अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमेशा की तरह इस बार भारत और चीन की ओर कोई संयुक्त बयान नहीं आया। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने 24 अप्रैल को एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ प्रासंगिक मुद्दों के समाधान पर एक स्पष्ट और गहन चर्चा की, ताकि सीमा पर शांति बहाल की जा सके।

    भारत-चीन सैन्य वार्ता में कोई सफलता न मिलने पर अब सभी की निगाहें नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मुख्य सम्मेलन से एक दिन पहले 27 अप्रैल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनके चीनी समकक्ष जनरल ली शांगफू के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक पर टिक गई हैं, ताकि दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी को कुछ हद तक पाटा जा सके।

    शंघाई सहयोग संगठन में शामिल होने के बाद भारत पहली बार एससीओ बैठकों की मेजबानी कर रहा है। एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक 27-28 अप्रैल को दिल्ली में होनी है। बैठक से इतर 27 अप्रैल को चीनी रक्षामंत्री ली शांगफू, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है। चीनी और रूसी रक्षा मंत्रियों ने 27-28 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली एससीओ की बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है।

    एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए चीनी रक्षामंत्री ली शांगफू की नई दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों का सीमा विवाद मई की शुरुआत में अपने चौथे वर्ष में प्रवेश करने वाला है। इस गतिरोध के बीच गलवान घाटी, पैन्गोंग त्सो, गोगरा (पीपी-17ए) और हॉट स्प्रिंग्स (पीपी-15) से सेनाओं की वापसी हुई है, लेकिन चार दौर की वापसी के बावजूद अभी भी भारतीय और चीनी सेनाओं के 60 हजार से अधिक सैनिक और उन्नत हथियार लद्दाख थियेटर में तैनात हैं। दोनों देशों के बीच अब तक 18 दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है, लेकिन दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) सेक्टर के डेप्सांग और डेमचोक सेक्टर के चारडिंग नाला जंक्शन के विवाद अभी भी बातचीत की मेज पर हैं।

    पूर्वी लद्दाख सेक्टर की गलवान घाटी में 15/16 जून, 2020 को हुई खूनी झड़प ने भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों को पूरी तरह पटरी से उतार दिया था। गलवान घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के पास सात घंटे तक चले घातक संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इस घटना के बाद किसी चीनी रक्षामंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 19 अप्रैल को एक कार्यक्रम में चीन के साथ देश की सीमा पर किसी भी आकस्मिक स्थिति को संभालने के लिए भारतीय सेना पर विश्वास व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि लद्दाख सेक्टर में विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत जारी रहेगी, क्योंकि तनाव कम करने का यही सबसे अच्छा तरीका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की चुटूपाली घाटी में बस हादसा, पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version