Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»IPL 2023 HIGHLIGHTS : गुजरात टाइटंस की जीत के साथ सीजन का आगाज़
    स्पोर्ट्स

    IPL 2023 HIGHLIGHTS : गुजरात टाइटंस की जीत के साथ सीजन का आगाज़

    adminBy adminApril 1, 2023Updated:April 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई से मिले 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 18 ओवर में 156 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद क्रीज़ पर राशिद खान और राहुल तेवतिया थे. तब ऐसा लग रहा था कि धोनी की टीम मैच जीत लेगी, लेकिन राशिद खान ने अहम मौके पर सिर्फ तीन गेंदों में 333.33 के स्ट्राइक रेट से 10 रन बनाकर रोमांचक मैच में अपनी टीम को जीत दिला दी.

    गुजरात की टीम ने शुभमन गिल (36 गेंद में 63 रन) के अर्धशतक से चार गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन मैचों में उसकी तीसरी जीत है.

    सुपर किंग्स ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (50 गेंद में 92 रन, 9 छक्के, चार चौके) के अर्धशतक से सात विकेट पर 178 रन बनाए. उनके अलावा सिर्फ मोईन अली (23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. वहीं गुजरात की ओर से लेग स्पिनर राशिद खान ने 26, मोहम्मद शमी ने 29 जबकि अल्जारी जोसेफ ने 33 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.

    सुपर किंग्स ने आईपीएल के नए नियम ‘इंपेक्ट प्लेयर’ का सबसे पहले इस्तेमाल करते हुए गुजरात की पारी की शुरुआत में अंबाती रायडू की जगह तुषार देशपांडे (51 रन पर एक विकेट) को टीम में जगह दी. पारी के दूसरे ओवर में ही रिद्धिमान साहा ने देशपांडे की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा जबकि शुभमन गिल ने भी चौका जड़ा.

    साहा ने डेब्यू कर रहे राजवर्धन हेंगरगेकर (36 रन पर तीन विकेट) पर चौका मारा, लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर थर्ड मैन पर शिवम दुबे को कैच दे बैठे. उन्होंने 25 रन बनाए.

    गुजरात ने भी ‘इंपेक्ट प्लेयर’ का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हुए केन विलियमसन की जगह साई सुदर्शन को मैदान में उतारा. गिल ने देशपांडे के अगले ओवर में चौका और छक्का जड़ा. गुजरात ने पावरप्ले में एक विकेट पर 65 रन बनाए.

    गिल और सुदर्शन ने मिशेल सेंटनर पर दो-दो चौके मारे. सुदर्शन (22) हालांकि हेंगरगेकर की ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में धोनी को कैच दे बैठे. गिल ने जडेजा की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर सेंटनर की गेंद पर एक रन के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

    जडेजा ने गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या (08) को बोल्ड करके सुपर किंग्स को वापसी दिलाने का प्रयास किया. गिल 57 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब देशपांडे की गेंद पर गायकवाड़ ने उनका कैच टपका दिया और गेंद छह रन के लिए चली गई. वह हालांकि इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और अगली गेंद पर गायकवाड़ को ही कैच दे बैठे.

    गुजरात को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 41 रन की दरकार थी, लेकिन अगले दो ओवर में सिर्फ 11 रन बने. गुजरात की टीम को अब तीन ओवर में 30 रन की जरूरत थी. विजय शंकर (27) ने हेंगरगेकर पर छक्का जड़ा लेकिन एक गेंद बाद लांग ऑफ पर डेवोन कॉनवे के हाथों लपके गए. इस ओवर में भी सिर्फ सात रन बने.

    राशिद खान (नाबाद 10) ने 19वें ओवर में चाहर की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ गुजरात का पलड़ा भारी किया. गुजरात को देशपांडे के अंतिम ओवर में आठ रन की जरूरत थी और राहुल तेवतिया (नाबाद 15) ने लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबदलता भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मोदी विजन का चमत्कारः शिवराज
    Next Article सिद्धू के बाहर आते ही सूबे में गरमाएगी कांग्रेस की राजनीति
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version