पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है उन्होंने ट्विट कर लिखा- झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।
लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।
राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
ॐ शांति ॐ शांति।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version