मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा दिवंगत आत्मा को ईश्वर शान्ति प्रदान करें। प्रसाद ने कहा कि इस दुख को सहने की शक्ति उनके परिवार, शुभचिंतकों दें। श्री प्रसाद ने कहा कि जगरनाथ महतो का निधन झारखण्डियों के लिए असहनीय है। प्रसाद ने कहा कि जगरनाथ महतो, सरल स्वभाव, मिलन सार और जमीन से जुड़े राजनेता थे। श्री प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड वासियों ने आज अपने माट्टी के सच्चे सपूत को खो दिया है। प्रसाद ने कहा कि जगरनाथ महतो ने झारखण्डियों, वंचितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे और उनके दुःख सुख में हमेशा साथ खड़े रहे। प्रसाद ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन को झारखण्ड के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
जगरनाथ महतो का निधन झारखण्ड के लिए अपूर्णी क्षति: राजेन्द्र प्रसाद
Related Posts
Add A Comment