Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»परिवहन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन करेंगे खनन परिवहन कारोबारी
    झारखंड

    परिवहन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन करेंगे खनन परिवहन कारोबारी

    adminBy adminApril 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। एक और अवैध बालू और पत्थर के उत्खनन के खिलाफ जिला खनन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई से इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप है। वहीं प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ की ओर से नदियों से बालू के उत्खनन और परिवहन पर रोक लगा दिए जाने से बालू का कारोबार करनेवाले लोग परेशान हैं।

    खनन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ खूंटी जिला खनन परिवहन संघ ने आंदोलन का मूड बना लिया है। ज्ञात हो कि इन दिनों खूंटी में खनन विभाग की ओर से अवैध खनन परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध पत्थर और बालू लदे वाहनों को जब्त कर मालिकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि खनन विभाग की इस कार्रवाई के खिलाफ खनन परिवहन से जुड़े कारोबारी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही संघ इस संबंध में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा से भी शिकायत करेगा।

    जिला खनन परिवहन संघ की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर खनन विभाग कार्रवाई बंद नहीं करेगा, तो खनन से जुड़े सभी कारोबारी कचहरी मैदान में अपने वाहनों को खड़ा कर खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

    आंदोलन करें या अनशन, कार्रवाई जारी रहेगी: परिवहन पदाधिकारी
    इस संबंध में पूछे जाने पर जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने कहा कि परिवहन संघ के जो लोग खनन विभाग की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं, वे सभी अवैध खनन और परिवहन के धंधे से जुड़े हैं, क्योंकि विभाग की लिस्ट में उनका नाम रजिस्टर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग का अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, चाहे वे आंदोलन करें या अनशन। अवैध परिवहन और उत्खनन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीरिया में इस्लामिक स्टेट ने 35 लोगों को मौत के घाट उतारा, तीन माह में 230 की हत्या
    Next Article झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का धरना 29 अप्रैल को
    admin

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version