Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में प्रधानमंत्री के मन की बात के गवाह बने 10 लाख से अधिक लोग
    Breaking News

    झारखंड में प्रधानमंत्री के मन की बात के गवाह बने 10 लाख से अधिक लोग

    azad sipahiBy azad sipahiApril 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात को बनाया ऐतिहासिक

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने, समाज को एक सूत्र में पिरोने और चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति के संकल्प के साथ रविवार को 100वीं बार देश से मन की बात की। झारखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाया। मन की बात सुनने के लिए प्रदेश भाजपा ने राज्य के कुल 9000 स्थानों पर कैंप लगाया गया, जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना। रांची में मन की बात कार्यक्रम को लेकर झारखंड भाजपा नेताओं में उत्साह देखा गया।

    रांची में खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग जतराटांड़ बूथ संख्या 187 पर बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, छोटानागपुर सरना समिति के अध्यक्ष बिरसा पाहन, सुजाता मिंज, सोहन मुंडा, अशोक मुंडा, रतनू कुजूर, शिबू मुंडा सहित बड़ी संख्या में जनजातीय लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात के 100वें संस्करण को सुना। दो हजार से ज्यादा आदिवासी महिला और पुरुष पारंपरिक वेषभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए।

    समाज में परिवर्तन ला रहा मन की बात : दीपक प्रकाश

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह दुनिया का अनूठा कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के मन की बात से समाज में बदलाव हो रहा है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, वोकल फॉर लोकल सहित कई ऐसे आह्वान पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किया है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हो रहा है। विपक्ष द्वारा मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसने के सवाल पर दीपक प्रकाश ने कहा कि आज विपक्ष पीएम और उनकी मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता से घबराया हुआ है।

    मन की बात एक प्रेरणादायक उद्बोधन : प्रदीप वर्मा

    प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरणादायक उद्बोधन है। मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन का रूप ले लिया है। यही कारण है कि आज यहां बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग भी मन की बात सुनने आये हैं।

    कौन नेता कहां रहे उपस्थित

    नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी : गिरिडीह तिसरी प्रखंड के मंसाडीह उच्च विद्यालय प्रांगण

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास : बर्मा माइंस, जमशेदपुर

    क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र : हिनू मंडल के बूथ संख्या 405 पर

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह : धनबाद

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा : अंडमान, निकोबार द्वीप

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी : कोडरमा

    इनके अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों पर शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलोक दुबे, किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने की मांग की
    Next Article बिहार में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को लाखों लोगों ने सुना
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version