-ग्रासरूट पर काम करने वालों को कमिटी में मिली जगह
रांची। रांची महानगर कांग्रेस की नयी कमिटी की रविवार को घोषणा हुई। अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने इस नयी कमिटी की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कमिटी ने ग्रासरूट पर काम करने वालों को भी जगह मिली है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदन के बाद नयी कमिटी के सदस्यों की लिस्ट जारी की गयी है। इस नयी कमिटी के घोषणा कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी राज रूद्रा, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, राज कुमार नागवंशी, डॉ साजदा खातून, नंद किशोर प्रसाद उर्फ नंदू साहू, तारिक मुजुबी एवं प्रवक्ता विकास कुमार यादव उपस्थित थे।

नयी कमिटी में होंगे 14 उपाध्यक्ष
रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि नयी कमिटी में 14 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 46 महासचिव, 71 सचिव, दो मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता, 41 कार्यकारिणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य 42 होंगे। वहीं जिला के सभी अग्रणी संगठन के चेयरमैन को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version