Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»प्रधानमंत्री ने सीएपीएफ में 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा को बताया पथ प्रदर्शक
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री ने सीएपीएफ में 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा को बताया पथ प्रदर्शक

    adminBy adminApril 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पद के लिए हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक पथ-प्रदर्शक निर्णय है, जो हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “एक पथ प्रदर्शक निर्णय, जो हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देगा! यह सुनिश्चित करने के हमारे विभिन्न प्रयासों का एक हिस्सा है कि भाषा को किसी के सपनों को पूरा करने में बाधा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।”

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दी गई है। यह ऐतिहासिक निर्णय सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है।

    इसमें कहा गया है कि हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा प्रश्न पत्र असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी, कोंकणी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा। इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा व क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग ले सकेंगे, जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

    उल्लेखनीय है कि कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 01 जनवरी, 2024 से होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBIHAR: संदिग्ध हालत में 22 लोगों की मौत, प्रशासन ने जहरीली शराब से 06 लोगों की मौत की पुष्टि की
    Next Article कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची
    admin

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर इडी की छापेमारी

      July 30, 2025

      संसद में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान और पाकिस्तान कांग्रेस की भूल’

      July 29, 2025

      लगातार दूसरे दिन ओडिशा तट पर शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का परीक्षण

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी
      • छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर इडी की छापेमारी
      • बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल
      • देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
      • विक्षिप्त युवक ने तोड़े कई वाहनों के शीशे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version