आसनसोल। राजू झा के हमलावरों की तलाश में जिला पुलिस की एक टीम झारखंड गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर सुपारी किलर हैं। ये झारखंड के रहने वाले हैं। जांचकर्ताओं के मुताबिक, हत्या के बाद बदमाश झारखंड भाग गए।
राजू हत्याकांड की जांच के लिए रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन के आदेश पर 12 सदस्ययी सीट का गठन किया गया। जिसकी अतिरिक्त जिलाधिकारी (सदर) कल्याण सिंहराय कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने पीले और काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। एक चश्मदीद ने कहा कि हमलावरों को पार्किंग से निकलने में पांच से सात मिनट लगे।
शनिवार को शक्तिगढ़ में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नीले रंग की कार में सवार राजू को हमलावरों ने गोली मार दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली मारने के बाद वे नीले रंग की कार में दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे के किनारे फरार हो गए। बाद में कार को शक्तिगढ़ थाने के पास से बरामद कर लिया गया।