Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति मुर्मू कल हिसार में एचएयू के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
    देश

    राष्ट्रपति मुर्मू कल हिसार में एचएयू के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिसार (हरियाणा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (सोमवार) यहां हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एचपीयू और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। कुलाधिपति एवं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि और कृषिमंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि होंगे।

    एडीजीपी श्रीकांत जाधव सहित राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के दल ने निरीक्षण किया है। एचएयू में सुबह और शाम सैर के लिए आने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति करीब सवा एक बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य उनकी अगवानी करेंगे। दीक्षांत समारोह के मंच पर चार कुर्सियां लगाई जाएंगी। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के बिना विद्यार्थियों की एंट्री नहीं होगी।

    दीक्षांत समारोह में 865 स्नातकों को उपाधि प्रदान की जाएगी। एक अगस्त, 2021 से 30 सितंबर, 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों में से 290 को स्नातक, 447 को परास्नातक एवं 128 को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 124 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।

    हिसार में 15 साल और एचएयू में 21 साल बाद राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। हिसार में 19 अप्रैल, 2003 को एचएयू के दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आए थे। उसके बाद 17 अक्टूबर 2008 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल का हिसार आगमन हुआ था। हिसार पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वह चार बजकर 50 मिनट पर समारोह स्थल से रवाना होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के 22 नए मामले मिले, राज्यभर में 302 मरीज
    Next Article जी-20 बैठक से पूर्व ‘फ्यूचर वर्क’ प्रदर्शनी का धर्मेन्द्र प्रधान ने किया उद्घाटन
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version